ePaper

परामर्शदात्री समिति की बैठक अक्तूबर के द्वितीय सप्ताह में

Updated at : 25 Sep 2025 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
परामर्शदात्री समिति की बैठक अक्तूबर के द्वितीय सप्ताह में

परामर्शदात्री समिति की बैठक अक्तूबर के द्वितीय सप्ताह में

विज्ञापन

मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की परामर्शदात्री समिति की बैठक अक्तूबर के द्वितीय सप्ताह में कुलपति प्रो बीएस झा की अध्यक्ष में होगी. एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि कुलपति का आदेश प्राप्त हो चुका है और क्षेत्रीय निदेशक की सहमति भी प्राप्त कर ली गयी है. उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 के बाद आज तक परामर्शदात्री समिति की कोई बैठक नहीं हुई है. इसके कारण कार्य संपादन में कठिनाईयों को सामना करना पड़ रहा है. इसी को दृष्टि पथ में रखते हुए गत दिनों एनएसएस मैनुअल (संशोधित)-2006 में निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप 29 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है. इसके सदस्यों में कोसी प्रमंडल प्रमंडलीय आयुक्त या उनके प्रतिनिधि, कुलसचिव, निदेशक (उच्च शिक्षा), क्षेत्रीय निदेशक (एनएसएस), ट्रेनिंग, ओरिएंटेशन एंड रिसर्च सेंटर (टीओआरसी), रांची के समन्वयक पदेन सदस्य हैं. उन्होंने बताया कि समिति में एनएसएस के कार्यों से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है. उन्होंने बताया कि समिति में तीन शिक्षकों, चार प्रधानाचार्यों, दो कार्यक्रम पदाधिकारियों तथा दो स्वयंसेवकों को भी स्थान दिया गया है. सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो कैलाश प्रसाद यादव, मनोविज्ञान विभाग के प्रो एमआइ रहमान, रसायनशास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो नरेश कुमार को वरिष्ठ शिक्षक के रूप में शामिल किया है. आरजेएम कॉलेज सहरसा, एमएलटी कॉलेज सहरसा, बीएसएस कॉलेज, सुपौल व यूवीके कॉलेज कड़ामा-आलमनगर के प्रधानाचार्य को सदस्य बनाया गया है. एमएचएम कॉलेज, सोनवर्षा-सहरसा के कार्यक्रम पदाधिकारी शशिकांत कुमार, एचएस कॉलेज, उदाकिशुनगंज-मधेपुरा के कार्यक्रम पदाधिकारी सरवर मेंहदी व आरएम कॉलेज सहरसा की स्वयंसेविका गुरप्रीत कौर व बीएनएमवी कॉलेज मधेपुरा के स्वयंसेवक आनंद आशीष को भी समिति में शामिल किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola