ePaper

साइकिल चोरी के आरोपी ने थाना से छोड़ने के 40 मिनट बाद उड़ाया बाइक

Updated at : 25 Sep 2025 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
साइकिल चोरी के आरोपी ने थाना से छोड़ने के 40 मिनट बाद उड़ाया बाइक

साइकिल चोरी के आरोपी ने उड़ाया बाइक

विज्ञापन

– सीसीटीवी में कैद हुआ वारदात त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में बुधवार शाम 4 बजकर 40 मिनट बजे एक डाटा इंट्री ऑपरेटर की बाइक चोरी हो गई. चोरी की पूरी वारदात अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि सीसीटीवी में दिख रहा वही शख्स है. जिसे बुधवार शाम 4 बजे थाना से पीआर बॉन्ड पर छोड़ा गया था. बीते मंगलवार सुबह एक स्कूल परिसर से एक छात्र की साइकिल चोरी हो गई थी. वहां भी सीसीटीवी में चोर की हरकतें रिकॉर्ड हो गई थी. छात्र के परिजन खोजबीन करते हुए बाजार स्थित पुरानी बैंक चौक के पास पार्वती साइकिल सेंटर पहुंचे. जहां वही चोर चोरी की साइकिल बेचने की कोशिश कर रहा था. लोगों ने उसे रंगेहाथ पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. पीड़ित डपरखा निवासी छात्र के परिजन विनोद कुमार यादव ने चोरी के आरोपी और पार्वती साइकिल स्टोर के संचालक जयकृष्ण यादव पर चोरी की साइकिल खरीदने का आरोप लगाकर थाना आवेदन देने गया था. उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष ने आवेदन पर ईमेल आईडी और जब्ती सूची नहीं है यह कहकर आवेदन लेने से इंकार कर दिया. आरोपी नीतीश कुमार को पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया. छोड़ने के मात्र 40 मिनट बाद ही यही चोर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचा और डाटा इंट्री ऑपरेटर संजीव कुमार की मोटरसाइकिल चोरी कर फरार हो गया. घटना के बाद अस्पताल कर्मियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार से इस बाबत बात की गई तो वह सवालों के जवाब देने से बचते रहे और रिपोर्टर को थाना बुलाने लगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola