किराना दुकान में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
Published by :ANUJ SINGH
Published at :25 Sep 2025 8:59 PM (IST)
विज्ञापन

सदर पुलिस ने छापामारी अभियान चलाते हुए चोरी के एक आरोपी लवकेश कुमार (पिता-शिवनारायण पांडेय) को गिरफ्तार किया है.
विज्ञापन
चतरा. सदर पुलिस ने छापामारी अभियान चलाते हुए चोरी के एक आरोपी लवकेश कुमार (पिता-शिवनारायण पांडेय) को गिरफ्तार किया है. वह छोटकी देवरिया का रहनेवाला है. थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि 14 सितंबर की रात देवरिया पंचायत के काली पहाड़ी स्थित राजीव पासवान के घर में संचालित किराना दुकान में चोरी की घटना घटी थी. दुकानदार ने थाना में आवेदन दिया था. दुकान में चार लोगों ने मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था. टीम में एएसआइ प्रवीण कुमार व जवान शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




