आग से बचाव को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

सहरसा . आग से सुरक्षित रहने को लेकर अनुमंडल अग्निशमन विभाग लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है. साथ ही लोगों को इससे सुरक्षा की जानकारी विभिन्न माध्यमों से दे रहे
सहरसा . आग से सुरक्षित रहने को लेकर अनुमंडल अग्निशमन विभाग लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है. साथ ही लोगों को इससे सुरक्षा की जानकारी विभिन्न माध्यमों से दे रहे हैं. जानकारी देते सहायक अनुमंडल पदाधिकारी अग्निशमन कन्हाई यादव ने बताया कि रविवार को सपटियाही वार्ड नंबर छह पंचायत शाहपुर में बैठक करायी गयी. साथ ही जागरूकता के लिए मॉकड्रिल कराया गया. ग्राम शाहपुर वार्ड नंबर सात पंचायत शाहपुर में नुक्कड़ नाटक कराया गया. जागरूकता अभियान में अग्निक चालक मुनेंद्र तिवारी, ममता कुमारी, मिथलेश कुमार सिंह सहित अन्य ने अपना सहयोग दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










