Motihari : स्वागत समारोह का हुआ आयोजन

Updated:
विज्ञापन
Motihari : स्वागत समारोह का हुआ आयोजन

भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन के संयोजक आशुतोष कुमार के भाजपा में शामिल होने पर शनिवार को शंभूचक पंचायत के मठिया चौक पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कल्याणपुर. भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन के संयोजक आशुतोष कुमार के भाजपा में शामिल होने पर शनिवार को शंभूचक पंचायत के मठिया चौक पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता कल्याणपुर पूर्वी मंडल के अध्यक्ष सुरेन्द्र साह व संचालन डॉ नितेश कुमार ने किया. श्री आशुतोष ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रवाद के विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा शामिल हुआ. हमारे पूर्वजों ने सनातन की रक्षा के लिए बलिदान दिया है जरूरत पड़ने पर हम भी अपने सिर को कटा सकते हैं. भाजपा भी सनातन के रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है .इसी विचारधारा के साथ हम भाजपा से जुड़े हैं. भाजपा ही ऐसी पार्टी है , जो अपने साधारण से कार्यकर्ता को भी मुख्यमंत्री बनाने का कार्य करती है. वहीं राजद परिवार की पार्टी है. मौके पर सुभाष सिंह, मणिकांत कुमार, नीलमणि कुमार, अभिषेक कुमार, अजय कुमार, साकेत कुमार, आलोक कुमार, अंकित कुमार सिंह, अंकेश ठाकुर, कुणाल कुमार, कुंदन कुमार, प्रवेश सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola