ePaper

gopalganj news. पिकअप से चार मवेशी बरामद, तस्कर फरार

Updated at : 05 Sep 2025 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
gopalganj news. पिकअप से चार मवेशी बरामद, तस्कर फरार

अज्ञात लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

गोपालगंज. कुचायकोट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को भठवां ओवरब्रिज के पास वाहन जांच के दौरान एक पिकअप से चार मवेशी बरामद किया. हालांकि, पुलिस को देखकर चालक और सहयोगी पिकअप छोड़कर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है. पुलिस के अनुसार, पिकअप पर अवैध तरीके से मवेशी लादकर कहीं ले जाया जा रहा था. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को जब्त कर लिया. बरामद मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. फरार आरोपितों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola