Motihari: 22933 नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए आये दावे
Published by : INTEJARUL HAQ Updated At : 01 Sep 2025 7:40 PM
एक अगस्त से एक सितंबर तक कुल 22933 नाम जोड़ने के लिए दावे आये. सभी दावे का निष्पादन निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों द्वारा कर दिया गया है.
Motihari: मोतिहारी. एक अगस्त से एक सितंबर तक कुल 22933 नाम जोड़ने के लिए दावे आये. सभी दावे का निष्पादन निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों द्वारा कर दिया गया है. सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में विशेष ग्रहण पुनरीक्षण के तहत दावा आपत्ति को ले राजनीतिक दलों की प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में इसकी जानकारी दी गयी.डीएम ने बताया कि नाम जोड़ने के लिए जो दावा आपत्ति आयी है वह आम जनता की है. दावा आपत्ति को ले आयोग द्वारा जारी निर्देशों की जानकारी दी और उसका अनुपालन सुनिश्चित कराने पर जाेर दिया. बताया कि बीएलए द्वारा कोई आपत्ति दर्ज नहीं करायी गयी है. दावा आपत्ति शून्य है. माैके पर जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी सरफराज नवाज सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










