Motihari : पूजा पंडालों में डीजे पर प्रशासन की सख्ती, 14 डीजे जब्त

Updated:
विज्ञापन
Motihari : पूजा पंडालों में डीजे पर प्रशासन की सख्ती, 14 डीजे जब्त

वरात्र पर पूजा पंडालों में डीजे बजाने को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. बुधवार की देर संध्या सूचना मिलने पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की.

विज्ञापन

केसरिया. नवरात्र पर पूजा पंडालों में डीजे बजाने को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. बुधवार की देर संध्या सूचना मिलने पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की. इस दौरान करीब एक दर्जन से अधिक पूजा पंडालों में कार्रवाई करते हुए 14 डीजे जब्त किए गए. थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि पूजा पंडालों में डीजे बजाने पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है. इसके बावजूद कई जगहों पर नियमों का उल्लंघन करते हुए डीजे बजाया जा रहा था. उन्होंने कहा कि जैसे ही इसकी सूचना मिली, पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थलों से डीजे जब्त कर लिया. जब्त किए गए डीजों को थाना परिसर लाया गया है और मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. प्रशासन की इस सख्ती के बाद इलाके के अन्य पूजा पंडालों में भी सतर्कता बढ़ गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola