Live Updates

Zim vs Ned T20 Highlights: नीदरलैंड ने चखा जीत का स्वाद, जिम्बाब्वे को 5 विकेट से रौंदा

Updated:
विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 मुकाबले में नीदरलैंड ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हरा दिया. इसी के साथ नीदरलैंड ने इस टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की. जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड को 118 रनों का लक्ष्य दिया था. जिसे नीदरलैंड की टीम ने 18 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. नीदरलैंड के लिए मैक्स ओडेड ने 52 रनों की शानदार पारी खेली. इससे पहले नीदरलैंड ने जिम्बाब्वे टीम को 177 के स्कोर पर ही समेट लिया. टीम की ओर से पॉल वैन मीकेरेन ने सबसे अधिक 3 विकेट झटके.

विज्ञापन

नीदरलैंड ने 5 विकेट से जीता मैच

नीदरलैंड ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हरा दिया है. टॉस जीतकर जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड को 118 रनों का लक्ष्य दिया था. जिसे नीदरलैंड की टीम ने 18 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इसी के साथ नीदरलैंड ने इस टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की.

नीदरलैंड का पांचवा विकेट गिरा, एडवर्ड्स आउट

जीत के करीब पहुंच चुकी नीदरलैंड टीम को लगातार दो झटके लगे. 16वें ओवर में ओडोड (52) का विकेट गंवाने के बाद 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर डवर्ड्स (5) का विकेट खो दिया है. टीम को जीत के लिए 2 रन की जरूरत.

नीदरलैंड का तीसरा विकेट गिरा, एकरमैन आउट

कूपर का विकेट खोने के बाद नीदरलैंड टीम को कॉलिन एकरमैन के रूप में तीसरा झटका लगा. एकरमैन महज 1 रन बनाकर नगारवा की गेंद पर बोल्ड हुए. दाएं हाथ के बल्लेबाज बास डी लीड क्रीज पर आए.

नीदरलैंड को लगा दूसरा झटका, कूपर आउट

पारी के 13वें ओवर में नीदरलैंड टीम को बड़ा झटका लगा. कूपर 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे. दाएं हाथ के बल्लेबाज कॉलिन एकरमैन क्रीज पर आए.

नीदरलैंड ने 10 ओवर में बनाये 67 रन

नीदरलैंड की टीम ने 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं. नीदरलैंड के लिए ओडाउड (33) और कूपर (27) रन बनाकर कर अच्छी बल्लेबाजी कर रही है. टीम को जीत के लिए अब 10 ओवर में 51 रनों की जरूरत.

नीदरलैंड को लगा पहला झटका, माईबर्ग आउट

नीदरलैंड को चौथी ओवर की दूसरी गेंद पर माईबर्ग के रूप में पहला झटका लगा. मुजरबानी के गेंद पर माईबर्ग 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे. दाएं हाथ के बल्लेबाज टॉम कूपर क्रीज पर आए.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola