Live Updates

West Bengal Breaking News : पंचायत चुनाव बाद हिंसा से प्रभावितों को केंद्रीय मंत्री ने दिया आश्रय

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

पंचायत चुनाव बाद हिंसा से प्रभावितों को केंद्रीय मंत्री ने दिया आश्रय

राज्य के अलीपुरदुआर चुनाव क्षेत्र से भाजपा के लोकसभा सदस्य और केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री जॉन बारला ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से जान का खतरा होने के कारण 45 निर्वाचित भाजपा पंचायत सदस्यों को अपने आवास पर आश्रय दिया है. राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत प्रणाली के लिए हाल ही में हुए चुनाव में निर्वाचित होने के बाद से ही सदस्यों को धमकियों का सामना करना पड़ रहा है. केंद्रीय मंत्री ने पुष्टि की है कि उन्हें उनके लखीपाड़ा टी एस्टेट स्थित निजी आवास पर आश्रय दिया जा रहा है. इन 45 व्यक्तियों को पंचायत प्रणाली के दो स्तरों, यानी फालाकाटा और मदारीहाट विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत ग्राम पंचायत और पंचायत समितियों में भाजपा उम्मीदवारों के रूप में चुना गया था, जो दोनों अलीपुरदुआर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं, जहां से बारला निर्वाचित भाजपा सांसद हैं.

बर्दवान में डंपर व टोटो में टक्कर, पांच घायल

बुधवार सुबह पूर्व बर्दवान के बर्दवान सदर थाना क्षेत्र के शखारीपुकुर के पास एक डंपर व टोटो के बीच टक्कर हो गयी. इसमें टोटो में सवार पांच यात्री घायल हो गये. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने नजदीकी बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया है. बताया गया है कि टोटो तेलीपुकुर से बिरहाटा की तरफ आ रहा था. तभी दूसरी दिशा से आ रहे डंपर ने उसे टक्कर मार दी.

ममता ने राज्यपाल को दी चुनौती

राज्यपाल सीवी आनंद बोस नाराज मुख्यमंत्री ने बुधवार को झाड़ग्राम में विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम के मंच से उन पर निशाना साधा. मुख्यमंत्री ने उन्हें चेतावनी के साथ कुलपति विधेयक पर हस्ताक्षर करने को कहा. उन्होंने बीजेपी में शामिल होने का भी सुझाव भी दिया है.

एसएसकेएम या निजी अस्पताल में चिकित्सा करा पाएंगे सुजॉय कृष्ण भद्र

पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती मामले में गिरफ्तार सुजयकृष्ण भद्र उर्फ ​​’कालीघाटेर काकू’ की निजी अस्पताल में सर्जरी हो सकती है. सुजॉय कृष्ण भद्र को उनकी चिकित्सा अनुमति मिल गई. कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश तीर्थंकर घोष ने आदेश दिया कि उनका इलाज एसएसकेएम या कोलकाता में उनकी पसंद के निजी अस्पताल में किया जा सकता है. कोर्ट द्वारा सौंपी गई ईडी की रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट ने यह आदेश दिया है. बुधवार को ईडी ने कोर्ट को बताया कि सुजॉय कृष्ण भद्र को तुरंत सर्जरी की जरूरत है.

आरामबाग में प्रधान पद को लेकर तृणमूल के दो दलों में मार-पीट व आगजनी

आरामबाग में प्रधान पद को लेकर तृणमूल के दो दल आपस में ही भिड़ गये. मार -पीट की घटना में कई लोग घायल बताये जा रहे है. हंगामा व प्रदर्शन जारी है.

करम पूजा पर रहेगी सरकारी छुट्टी ममता बनर्जी ने की घोषणा

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने करम पूजा पर सरकारी छुट्टी की घोषणा की है. वहीं झाड़ग्राम से पीएम माेदी पर निशाना साधते हुए कहा भाजपा को हटाना ही मेरा कार्य है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola