Live Updates

West Bengal Breaking News : सरकारी कर्मचारियों को क्रिसमस का तोहफा, लगातार मिलेगी 3 दिनों की छुट्टी

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष व कद्दावर नेता अनुब्रत मंडल की तरफ से हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई है. इसकी सुनवायी आज, यानी बुधवार को जस्टिस जयमाल्य बागची के डिविजन बेंच में होगी. इसके साथ ही अनुब्रत मंडल ने ईडी की तरफ से दायर एफआईआर को खारिज करने की अपील भी की है. इसकी सुनवायी दो दिसंबर को होगी. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

30 जनवरी से शुरु होगा 46वां इंटरनेशनल कोलकाता बुक फेयर

पश्चिम बंगाल में 46वां इंटरनेशनल कोलकाता बुक फेयर आगामी 30 जनवरी से शुरू होगा और 12 फरवरी तक चलेगा. इस फेयर का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी करेंगी. अब यह मेला अपने स्थायी स्थान, ‘बोहीमेला प्रांगण’ में यानि कि साल्टलेक, करूणामयी के सेंट्रल पार्क में होगा. इससे पहले भी यह मेला वहां हुआ था लेकिन मुख्यमंत्री ने गत वर्ष इस स्थान को ‘बोहीमेला प्रांगण’ घोषित कर दिया है, इसलिए इस स्थान का महत्व बढ़ जाता है. ‘बोहीमेला प्रांगण’ के लिए लोगो आर्टिस्ट शुव प्रसन्ना ने तैयार किया है.

फर्जी कॉल सेंटर खोलकर लोन बांटने की आड़ में लोगों को ठग रहा था एक गिरोह

पश्चिम बंगाल में अवैध कॉल सेंटर खोलकर लोगों को फोन कर उन्हें सस्ते ब्याज दर पर लोन देने का प्रलोभन देकर मोटी रकम ठगनेवाले गिरोह के पांच सदस्यों को सीआईडी की टीम ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपियों के नाम चंदन साहा, समीरण दे, राहुल दाम, राहुल रॉय और संजय देबनाथ बताये गये हैं. सभी उत्तर 24 परगना के विभिन्न इलाकों के रहनेवाले हैं. इस दफ्तर में छापामारी के दौरान लैपटॉप एवं अन्य उपकरण सीआईडी ने जब्त किया है.

सरकारी कर्मचारियों को क्रिसमस का तोहफा

सरकारी कर्मचारियों को क्रिसमस का तोहफा मिल रहा है . यानी राज्य सरकार के कर्मचारियों को 24 दिसंबर से 26 दिसंबर तक लगातार 3 दिन की छुट्टी मिलने जा रही है.

विश्व भारती में छात्र आंदोलन को उसकाने का आरोप लगाकर प्रबंधन ने अध्यापक को शोकॉज कि

पश्चिम बंगाल के विश्व भारती में कुलपति के खिलाफ छात्र-छात्राओं के आंदोलन को भड़काने का आरोप लगाकर विश्व भारती के एक अध्यापक को विश्व भारती प्रबंधन द्वारा शो कॉज किया गया है .सिर्फ यही नहीं अध्यापक को अगले 3 दिन में जवाब देने का अल्टीमेटम भी दिया गया है. इस घटना के प्रकाश में आने के बाद से एक बार फिर विश्व भारती परिसर में छात्र-छात्राओं तथा अध्यापक वर्ग में विश्व भारती प्रबंधन के इस कार्रवाई को लेकर आक्रोष व्याप्त हो गया है. विश्व भारती के अध्यापक प्रोफेसर सुदीप्त भट्टाचार्य को यह शो कॉज किया गया है.

कलकत्ता हाईकोर्ट में कर्म व शारीरिक शिक्षा विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति पर 30 दिसंबर तक रोक

पश्चिम बंगाल में कलकत्ता हाईकोर्ट में कर्म शिक्षा व शारीरिक शिक्षा विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति को फिर से निलंबित कर दिया है. इस बार कोर्ट ने जानकारी दी है कि वे अगले एक महीने तक इस विभाग में किसी शिक्षक की नियुक्ति नहीं कर पाएंगे. एसएससी ने उच्च प्राथमिक की इन दो श्रेणियों में 1600 अतिरिक्त रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी. गौरतलब है कि एसएससी के खिलाफ यह आरोप लगाया गया था कि वे अवैध रूप से नौकरी पाने वाले शिक्षकों बचाने के लिए अतिरिक्त रिक्त पद बनाकर भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही हैं. बुधवार को मामले की सुनवाई में हाईकोर्ट ने बताया कि एसएससी 30 दिसंबर तक उच्च प्राथमिक के प्रथम एसएलएसटी के कर्म व शारीरिक शिक्षा विभाग में किसी भी शिक्षक की नियुक्ति नहीं कर पाएगा. कलकत्ता हाई कोर्ट के जस्टिस बिस्वजीत बोस की बेंच ने बुधवार को यह आदेश दिया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola