Live Updates

West Bengal Breaking News : शुभेंदु अधिकारी ने किया दावा दिसंबर में करेंगे विजय समारोह

Updated at : 03 Dec 2022 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal Breaking News : शुभेंदु अधिकारी ने किया दावा दिसंबर में करेंगे विजय समारोह

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल में तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की कांथी में और बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी की डायमंड हार्बर में सभा को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म है. डायमंड हार्बर में शुभेंदु अधिकारी की सभा के पहले अभिषेक बनर्जी के समर्थकों पर बाधा डालने का आरोप लगा है. मंच से बांस, माइक उतारने का आरोप है. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
6:15 PM. 3 Dec 226:15 PM. 3 Dec

अभिषेक बनर्जी vs शुभेंदु अधिकारी

 अभिषेक बनर्जी ने कहा कि यदि कूबत है, तो उन्हें गिरफ्तार करें. वह दो साल से बोल रहे हैं कि यदि उन्होंने कोई गलत काम किया है और यह साबित हो जाता है, तो वह सार्वजनिक रूप से फंदे पर झूल जाएंगे. उन्होंने कहा कि यदि तृणमूल कांग्रेस दरवाजा खोल देगी, तो बीेजपी नहीं रहेगी और दिसंबर माह में कुछ समय के लिए दरवाजा खोलेंगे. उन्होंने शुभेंदु अधिकारी पर हमला बोलते हुए उनकी तुलना मीर जाफर से की और कहा इस जिले को वह विश्वासघातकों से मुक्त करेंगे.

6:15 PM. 3 Dec 226:15 PM. 3 Dec

अभिषेक बनर्जी ने शुभेंदु पर कसा तंज 

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि ममता बनर्जी जिसे जिम्मेदारी देती है वह लोग उन्हें धोखा देते है ़

6:15 PM. 3 Dec 226:15 PM. 3 Dec

डायमंड हार्बर में हंगामा, सभास्थल पर पहुंचे शुभेंदु अधिकारी

डायमंड हार्बर में हंगामा, सभास्थल पर पहुंचे शुभेंदु अधिकारी .

6:15 PM. 3 Dec 226:15 PM. 3 Dec

कांथी पहुंचे अभिषेक, लोगाें से की मुलाकात

कांथी पहुंचे अभिषेक, लोगाें से की मुलाकात .

6:15 PM. 3 Dec 226:15 PM. 3 Dec

डायमंड हार्बर में तृणमूल कार्यलय में आग, प्रदर्शन व हंगामा जारी

डायमंड हार्बर में तृणमूल कार्यलय में आग, प्रदर्शन व हंगामा जारी .

6:15 PM. 3 Dec 226:15 PM. 3 Dec

कुलपी में भाजपा समर्थकों पर हमला 

कुलपी में भाजपा समर्थकों पर हमला . कई लोग घायल हो गये है.

6:15 PM. 3 Dec 226:15 PM. 3 Dec

तृणमूल का आरोप अभिषेक बनर्जी की हत्या की रची गई थी साचिश

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर के कांथी में तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की सभा के पहले भूपतिनगर में बम ब्लास्ट की घटना घटी है. इस घटना के बाद से ही राजनीतिक पार्टियों का एक दुसरे पर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी हो गया है. तृणमूल समर्थकों ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा है कि मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अभिषेक बनर्जी की हत्या की साजिश रची थी. बम ब्लास्ट की घटना ने यह साफ कर दिया है कि वह पर अभिषेक की हत्या की साजिश रची जा रही थी जो कि नाकाम रही.

12:13 PM. 3 Dec 2212:13 PM. 3 Dec

अब 31 दिसंबर तक आयोजित होगा दुआरे सरकार शिविर

पश्चिम बंगाल सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए सरकार ने एक नवंबर से दुआरे सरकार शिविर के पांचवें संस्करण की शुरुआत की थी और लगभग एक महीने से भी अधिक समय से यह शिविर लगाया जा रहा है. बैठक के दौरान मुख्य सचिव हरि कृष्ण द्विवेदी ने कहा है कि एक नवंबर से भले ही दुआरे सरकार शिविर का आयोजन किया गया था, लेकिन यह शिविर सभी जगहों पर नहीं लगाया गया. इसके बाद ही राज्य सरकार ने दुआरे सरकार शिविर की समय सीमा बढ़ा कर 31 दिसंबर कर दी है.

12:13 PM. 3 Dec 2212:13 PM. 3 Dec

घर में बम बनाने के दौरान विस्फोट, 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर

पश्चिम बंगाल में घर में बम बनाने के दौरान विस्फोट हो गया. इससे 3 लोगों की मौत हो गयी है. वहीं 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है. माचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पुर्व मेदिनीपुर सीमा के भूपति नगर थाने के अर्जुन नगर इलाके में तृणमूल कांग्रेस के बूथ अध्यक्ष राजकुमार मन्ना के घर में शुक्रवार रात विस्फोट हुआ. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गयी है. भूपति नगर की ऑफिसर इंचार्ज काजल दत्ता ने इसकी पुष्टि की है.

12:13 PM. 3 Dec 2212:13 PM. 3 Dec

डायमंड हार्बर में शुभेंदु की सभा का मंच तोड़ने का आरोप लगा तृणमूल पर

पश्चिम बंगाल में तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की कांथी में और बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी की डायमंड हार्बर में सभा को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म है. डायमंड हार्बर में शुभेंदु अधिकारी की सभा के पहले अभिषेक बनर्जी के समर्थकों पर बाधा डालने की कोशिश करने के आरोप लगा है. मंच से बांस, माइक उतारने का आरोप लगा है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola