Live Updates

West Bengal Breaking News : भाटपाड़ा में पेयजल के नल से कीड़े निकलने से मचा हड़कंप

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

भाटपाड़ा में पेयजल के नल से कीड़े निकलने से मचा हड़कंप

उत्तर 24 परगना जिले की भाटपाड़ा नगरपालिका के वार्ड नंबर 33 में पेयजल के नलों से छोटे-छोटे कीड़े निकलने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद से ही इलाके में खलबली मच गयी है. सूचना पाकर मौके पर स्थानीय पार्षद व वाटर विभाग के अधिकारी भी पहुंचे थे. अधिकारियों ने इलाके का दौरा कर निरीक्षण किया और उसे ठीक करने का काम शुरू किया.

जेसीबी से टकरायी कार, सात घायल

पूर्व बर्दवान जिले के जमालपुर थाना इलाके के जौग्राम के फ्लाइओवर के पास 19 नंबर राज्य सड़क पर शनिवार सुबह कोलकाता से बर्दवान जा रही कार अनियंत्रित होकर जेसीबी से जा टकरायी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. दुर्घटना में कार में सवार छह लोग तथा जेसीबी का एक चालक सहित सात लोग घायल हो गये. पुलिस तथा स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बरामद कर बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अनामय सुपर स्पेशएलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में दो की हालत नाजुक बतायी जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बर्दवान में पीएचइ के गोदाम में लगी आग

शनिवार को दोपहर पूर्व बर्दवान के शक्तिगढ़ थाना क्षेत्र के बडशूल बस स्टैंड के पास पीएचइ के गोदाम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों से सूचना पाकर दमकलकर्मी वहां पहुंचे और आग बुझाने में जुट गये. थाने से पुलिस भी पहुंची और घटनास्थल को घेर दिया. घटनास्थल की प्राथमिक जांच के बाद दमकल अधिकारी ने बताया कि पीएचइ के गोदाम में क्लोरिन के भंडार वाले हिस्से में आग लगी. अग्निकांड में किसी के आहत होने की सूचना नहीं है. आग लगने का पता चलते ही प्रखंड विकास अधिकारी भी वहां पहुंचे.

बैनर लगाने को लेकर तृणमूल के दो गुट भिड़े, थाने में मामला

रानीगंज के अंडाल साउथ बाजार में बैनर लगाने को लेकर तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों में झड़प हो गयी. अंडाल साउथ बाजार में पहले से रूपेश यादव का बैनर लगा था, पर शुक्रवार रात उसके ऊपर कालू बरण मंडल का बैनर लगाने उनके कार्यकर्ता पहुंचे. यह देख कर रूपेश यादव के समर्थक भड़क गये और विरोध करने लगे. इसे लेकर दोनों गुटों में मारपीट होने लगी. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची, तब स्थिति नियंत्रित हुई. इस संबंध में तृणमूल युवा जिला सभापति कौशिक मंडल ने कहा कि मामला थाने में पहुंच गया है. पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे के सहारे जांच में जुट गयी है.

कलकत्ता हाइकोर्ट के तीन न्यायाधीशों को किया गया स्थायी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पांच उच्च न्यायालयों के 15 अतिरिक्त न्यायाधीशों को पदोन्नत कर स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया है. केंद्रीय विधि व न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से उनकी नियुक्ति से संबंधित पांच अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की गयीं. अधिसूचना के अनुसार, कलकत्ता उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति कृष्णा राव, न्यायमूर्ति बिभास रंजन डे और न्यायमूर्ति अजय कुमार मुखर्जी को पदोन्नत कर स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. इसी प्रकार केरल उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति बसंत बालाजी, न्यायमूर्ति सीके जयचंद्रन, न्यायमूर्ति सोफी थॉमस और न्यायमूर्ति पीवीजीपी अजीत कुमार को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया.

पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की तबीयत बिगड़ी

पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की अचानक तबीयत बिगड़ी. फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें आईसीयू में भर्ती किया जा रहा है. बुद्धदेव भट्टाचार्य के इलाज के लिये डाॅक्टरों की विशेष टीम बनाई गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola