ePaper
Live Updates

West Bengal Breaking News : बांग्लादेश पर दबाव बनाने को मानवाधिकार उल्लंघन के मुद्दे उठाने की कोशिश

Updated at : 27 Jul 2023 5:37 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal Breaking News : बांग्लादेश पर दबाव बनाने को मानवाधिकार उल्लंघन के मुद्दे उठाने की कोशिश

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
5:37 PM. 27 Jul 235:37 PM. 27 Jul

23 किलो गांजा व फेंसिडील की 176 बोतलें बरामद

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने उत्तर 24 परगना, नदिया और मालदा स्थित भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे अलग-अलग जगहों में अभियान चलाकर करीब 21.5 किलोग्राम गांजा और फेंसिडील की 176 बोतलें बरामद कीं है. फेंसिडील की कीमत करीब 35,230 रुपये आंकी गयी है. तस्कर गांजा और फेंसिडील को भारत से बांग्लादेश में तस्करी करने की कोशिश में थे. प्रतिबंधित सामानों को सीमा चौकियों कालूपोता, अमुदिया, सोदपुर, महादीपुर, टुंगी और हाल्दारपाड़ा के अंतर्गात आने वाले इलाकों से बरामद किया गया, जिन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित एजेंसियों को सौंप दिया गया है.

5:37 PM. 27 Jul 235:37 PM. 27 Jul

बांग्लादेश पर दबाव बनाने को मानवाधिकार उल्लंघन के मुद्दे उठाने की कोशिश कर रहीं विदेशी ताकतें

बांग्लादेश के सूचना मंत्री हसन महमूद ने अपने देश में मानवाधिकार उल्लंघन के आरोपों को खारिज करते हुए गुरुवार को कहा कि कुछ विदेशी ताकतें उनके देश पर अनुचित दबाव बनाने के लिए यह मुद्दा उठाने की कोशिश कर रही हैं. हसन महमूद ने कहा कि बांग्लादेश में अगले साल जनवरी में आम चुनाव होने हैं और संविधान में निर्दिष्ट नियमों के अनुसार चुनाव कराये जायेंगे.उन्होंने यहां कोलकाता प्रेस क्लब में ”मीट द प्रेस” कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से कहा कि हमारे देश में मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप सही नहीं हैं. बांग्लादेश में मानवाधिकारों की स्थिति उन विदेशी ताकतों वाले देशों से बेहतर है, जो हमारे बारे में सवाल उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिका में भी नस्लवादी हमले होते रहे हैं. अगर भारत में कोई मुद्दा है, तो क्या ये विदेशी ताकतें उस पर सवाल उठाने का साहस करती हैं? जवाब है ‘नहीं’ क्योंकि यह एक संप्रभु देश का आंतरिक मामला है.

3:15 PM. 27 Jul 233:15 PM. 27 Jul

विधानसभा में भाजपा विधायकों ने किया वाॅकआउट

विधानसभा में भाजपा विधायकों ने काला कपड़ा दिखते हुए वाॅकआउट किया . भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में वाॅकआउट किया है.

3:15 PM. 27 Jul 233:15 PM. 27 Jul

आठ घर किसने लिया ? ‘काका-भाइपो आबर के’

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के दुबराजपुर के वार्ड नंबर 6, कुलु पाड़ा में गुरुवार की सुबह एक आंगनवाड़ी केंद्र के पास पोस्टर मिलने की घटना के प्रकाश में आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आवास योजना में भ्रष्टाचार का आरोप में लगे आंगनवाड़ी केंद्र के बाहर पोस्टर को लेकर काफी चर्चा शुरू हो गई है. पोस्टर किसने दिया यह अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पोस्टर में लिखा है, ”आठ घर किसने लिए? काका-भाइपो आबर के’ ?” पोस्टर में आठ आवास योजना के मकानों का जिक्र किया गया है.

3:15 PM. 27 Jul 233:15 PM. 27 Jul

कालीघाटेर काकू उर्फ ​​सुजाॅय ने अस्पताल से ही जमानत के लिए दिया आवेदन

कालीघाटेर काकू उर्फ ​​सुजाॅयकृष्ण भद्र ने अस्पताल से जमानत के लिए आवेदन किया है. सुजयकृष्ण का दावा है कि धमनी में 3 ब्लॉकेज हैं. डॉक्टरों ने सर्जरी के लिए कहा है. उनका कहना है कि सरकारी अस्पतालों पर भरोसा नहीं वह निजी अस्पताल में इलाज कराना चाहते है. गौरतलब है कि निजी अस्पताल में इलाज के सुजयकृष्ण के अनुरोध का विरोध करेगा. इडी कल सुजयकृष्ण के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने जा रही है.

3:15 PM. 27 Jul 233:15 PM. 27 Jul

अमर्त्य सेन के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर छात्र को किया गया निलंबित

पश्चिम बंगाल के बोलपुर में भूमि विवाद को लेकर विश्व भारती और नोबल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन के बीच चल रहे विवाद को लेकर विश्व भारती के एक छात्र द्वारा अमर्त्य सेन का समर्थन में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर दिया . जिसके बाद से विश्व भारती द्वारा उक्त छात्र को निलंबित किए जाने का मामला तुल पकड़ने लगा है. प्रोफेसर-शिक्षक के बाद इस बार स्नातकोत्तर स्तर के ग्रामीण शिक्षा प्रबंधन कार्यक्रम विभाग के प्रदर्शनकारी छात्र सोमनाथ सौ को विश्व भारती विश्वविद्यालय के कुलपति का कोपभाजन बनना पड़ा.

3:15 PM. 27 Jul 233:15 PM. 27 Jul

इडी

इडी को शिक्षक भर्ती मामले में मिले दस्तावेजों में अभिषेक बनर्जी का नाम सामने आया है. अभिषेक का नाम और संदर्भ सुजयकृष्ण भद्र उर्फ ​​’कालीघाट के काकू’ के खिलाफ एक जांच रिपोर्ट में आया था. रिपोर्ट दिल्ली भेजी जा चुकी है.

3:15 PM. 27 Jul 233:15 PM. 27 Jul

बंगाल में बढ़ रहा है डेंगू, नबन्ना में कोर कमेटी की बैठक

पश्चिम बंगाल में लगातार डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए नबन्ना में कोर कमेटी की आज बैठक बुलाई गई है. उत्तर 24 परगना में डेंगू के संक्रमितों की संख्या पिछली बार की तुलना में दोगुनी है. शहर में 12 दिन में 7 डेंगू मरीजों की मौत हो गई़. स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आपात बैठक का दिशा-निर्देश जारी किया है.

3:15 PM. 27 Jul 233:15 PM. 27 Jul

पूर्व बर्दवान जिले के प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष को छुट्टी पर भेजने का आदेश

कलकत्ता हाइकोर्ट ने पूर्व बर्दवान जिला के प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष को छुट्टी पर भेजने का आदेश दिया. हाइकोर्ट के न्यायाधीश अभिजीत गांगुली ने यह आदेश शिक्षा विभाग के सचिव को दिया. गौरतलब है कि मधुसूदन भट्टाचार्य वर्तमान में पूर्व बर्दवान प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष हैं, जाे मेमारी से तृणमूल विधायक भी हैं. हाइकोर्ट ने इससे पहले एक शिक्षक के स्थानांतरण से संबंधित एक याचिका के मद्देनजर पूर्व बर्दवान जिला प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष को अदालत हलफनामा प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था. लेकिन चेयरमैन की जगह बोर्ड के एक अपर डिवीजन क्लर्क ने यह हलफनामा दाखिल किया तो न्यायाधीश काफी नाराज हुए, जिससे नाराज जस्टिस अभिजीत गांगुली ने बोर्ड चेयरमैन को छुट्टी पर भेजने का आदेश दे दिया.

3:15 PM. 27 Jul 233:15 PM. 27 Jul

कोलकाता पुलिस में शामिल होगा भांगड़

दक्षिण 24 परगना में बारुईपुर जिला पुलिस के अंतर्गत पड़ने वाले भांगड़ क्षेत्र को कोलकाता पुलिस के अधिकार क्षेत्र में शामिल करना होगा. ऐसा ही निर्देश राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिया. अलीपुर बॉडीगार्ड लाइन में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भांगड़ को बारुईपुर जिला पुलिस से अलग कर कोलकाता पुलिस के अधिकारी क्षेत्र में शामिल करना होगा. इसे लेकर मुख्यमंत्री ने कोलकाता पुलिस आयुक्त को भांगड़ को लेकर नया डिवीजन का गठन करने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने राज्य पुलिस के डीजी मनोज मालवीय को इसके लिए हर प्रकार का सहयोग करने का निर्देश दिया. प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भांगड़ के सात-आठ थानों को मिला कर यहां नया डिवीजन का गठन किया जा सकता है.

3:15 PM. 27 Jul 233:15 PM. 27 Jul

आसनसोल : बस चलाते हार्ट अटैक से गयी जान, पर बचा लीं 45 लोगों की जानें

पश्चिम बंगाल के आसनसोल नॉर्थ थाना क्षेत्र के एनएच-19 पर गाड़ूई पुराना टोल प्लाजा के पास तड़के 3:30 बजे बस चालक की बहादुरी से बड़ा हादसा टल गया, पर बोकारो स्टील सिटी निवासी बस चालक अखिलेश दुबे की जान चली गयी. बस कोलकाता से बोकारो जा रही थी. गाड़ुयी में बस अचानक बीच के डिवाइडर पर चढ़ गयी. नींद में रहे यात्री कुछ समझ पाते इससे पहले बस डिवाइडर पर रखे गए कंक्रीट ब्लॉक से टकराकर रुक गया. बस के खलासी ने देखा कि चालक अपनी सीट पर लुढ़के हुए हैं.

3:15 PM. 27 Jul 233:15 PM. 27 Jul

एनएच-19 पर हादसे में तीन युवकों की मौत

आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र के शीतला गांव के पास देर रात दो मोटर साइकिलों की आमने सामने की टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक अन्य घायल ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा. बाकी तीन घायल जिला अस्पताल में उपचाराधीन हैं. मृतकों के नाम सोनू यादव (28), अविनाश चौधरी (38) व राहुल राउत (27) बताये गये हैं. पता चला है कि मंगलवार रात एनएच-दो पर शीतला मोड़ के पास दो मोटर साइकिलों की भिड़ंत में कुल छह युवक बुरी तरह घायल हो गये.

10:50 AM. 27 Jul 2310:50 AM. 27 Jul

शिक्षक भर्ती घोटाला : सीबीआइ की रडार पर उत्तर बंगाल के एक और पूर्व कुलपति

शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच में इससे पहले केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआइ की टीम ने उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलपति और एसएससी के पूर्व सचिव सुबीरेश भट्टाचार्य को गिरफ्तार किया था. अब इस मामले की जांच के दौरान मिले सबूत के आधार पर सीबीआइ की रडार पर उत्तर बंगाल के एक और विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति है. हाल ही में इस कुलपति को विश्वविद्यालय की जिम्मेदारियों से हटा दिया गया है. आरोप है कि उन्होंने उत्तर बंगाल के कई स्कूलों में मोटी रकम के बदले कई लोगों को शिक्षक और गैर-शिक्षक पद पर नौकरी दी है. कथित तौर पर रुपये लेने के एवज में उन्होंने 150 से ज्यादा लोगों की भर्ती करायी थी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola