Live Updates

West Bengal Breaking News LIVE : हावड़ा ब्रिज पर अचानक जब चढ़ा युवक, दमकल कर्मियों के छूटे पसीने

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking News LIVE Updates : पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल सीवी आनंद बोस मंगलवार की सुबह कोलकाता पहुंचे. आज सुबह डॉ. बोस राज्यपाल के पद की शपथ लेंगे. हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा उन्हें शपथ पाठ कराया जायेगा. शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, स्पीकर विमान बनर्जी व विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी समेत अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहेंगे. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

कालना में युवक की हत्या के मामले में अभियुक्त को आजीवन कारवास की सजा

पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले के कालना में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश सुधीर कुमार ने एक हत्या मामले के दोषी खोकन मांझी की अंतिम सुनवाई के बाद उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. आरोपी कालना थाने के अनुखल ग्राम पंचायत के रुकुशपुर गांव का रहने वाला है.

स्कूल बस पलटने से 35 छात्र हुए घायल, 11 छात्रों की हालत गंभीर

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बंदवान में एक निजी स्कूल की बस पलटने से 35 छात्र घायल हो गये. घायलों को पहले बंदवान स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. वहां इलाज के बाद 24 छात्रों का प्राथमिक इलाज कर उन्हें छोड़ दिया गया. हालांकि, 11 छात्रों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए झारखंड के जमशेदपुर के एक निजी अस्पताल में भेज दिया गया है .स्थानीय सूत्रों के अनुसार बंदवान कुचिया रोड के आसपास के विभिन्न गांवों से स्कूली छात्र वालपहाड़ स्कूल जा रहे थे. रास्ते में बस में अचानक तकनीकी खराबी आ गई. जिसके कारण बस नियंत्रण खो बैठा और पलट गया.

शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में फिर सीबीआई जांच की याचिका दायर

शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में फिर सीबीआई जांच की याचिका दायर की गई है.

मुख्यमंत्री ने कहा वोटर लिस्ट में नाम है या नहीं करें चेक

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल में एनआरसी लागू नहीं होने दिया जाएगा. आम लोगों से आवेदन है कि वह वोटर लिस्ट में नाम है या नहीं इसकी जांच कर लें ताकि आगे उन्हें किसी तरह की समस्या ना हो.

बकाया डीए को लेकर सरकारी कर्मचारियों का विधानसभा अभियान, हंगामा जारी

पश्चिम बंगाल में बकाया डीए को लेकर सरकारी कर्मचारियों का विधानसभा अभियान शुरु हो गया है. पुलिस के द्वारा लगातार सरकारी कर्मचारियों के अभियान को रोकने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किया जा रहा है. ताकि सरकारी कर्मचारियों विधानसभा तक नहीं पहुंच पाएं. जगह जगह पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है. गौरतलब है कोर्ट की ओर राज्य सरकार को बकाया देने की बात कहीं गई थी लेकिन उस पर कार्य नहीं किया गया.

अब बिल्डिंग प्लान की मंजूरी होगी 15 दिनों में

पश्चिम बंगाल के शहरी विकास और नगरपालिका मामलों के मंत्री फिरहाद हकीम ने विधानसभा में ‘पश्चिम बंगाल नगरपालिका (संशोधन) विधेयक 2022’ पेश किया. इस विधेयक में राज्य के नगरपालिका क्षेत्रों में भवन निर्माण के लिए 60 दिन के बजाय 15 दिन में बिल्डिंग प्लान मंजूर किये जाने का प्रस्ताव है. विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने ध्वनि मत से बिल के पारित होने की घोषणा की. अब विधेयक को राज्यपाल के पास भेजा जायेगा. राज्यपाल के हस्ताक्षर करने के साथ ही यह बिल नये कानून का रूप ले लेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola