ePaper
Live Updates

West Bengal Breaking News : शुभेंदु ने सीएम के विदेश दौरे के बारे में मांगी जानकारी

Updated at : 21 Sep 2023 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal Breaking News : शुभेंदु ने सीएम के विदेश दौरे के बारे में मांगी जानकारी

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
5:49 PM. 21 Sept 235:49 PM. 21 Sept

शुभेंदु ने सीएम के विदेश दौरे के बारे में मांगी जानकारी

विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की दुबई और स्पेन यात्रा पर राज्य के खजाने से खर्च की गयी राशि पर सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगी है. शुभेंदु अधिकारी ने विदेश यात्रा के नतीजे और उस विदेश यात्रा के माध्यम से निवेश में वास्तविक उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी मांगी है. श्री अधिकारी ने स्वयं गुरुवार को अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) वॉल पर एक संदेश के माध्यम से इसकी जानकारी दी.

5:49 PM. 21 Sept 235:49 PM. 21 Sept

बर्दवान आबकारी विभाग और पुलिस ने अभियान चला सैकड़ों लीटर अवैध देशी शराब जब्त किया

पूर्व बर्दवान जिले के जमालपुर थाना इलाके के चबूदा गांव में बुधवार देर रात गुप्त सूचना के बाद आबकारी विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से छापामारी अभियान चलाकर करीब 800 लीटर देशी शराब और शराब बनाने वाले सामानों को जब्त किया है. हालांकि इस घटना में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नही है. रात के अंधेरे का फायदा उठाकर शराब बनाने वाले लोग भाग गये. पुलिस ने जब्त शराब को नष्ट कर दिया. आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अवैध रूप से शराब बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.

5:49 PM. 21 Sept 235:49 PM. 21 Sept

मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की मौत

बीरभूम जिले के मल्लारपुर रेल गेट के पास मालगाड़ी की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई. रेल पुलिस ने मृत युवक का नाम जाकिर हुसैन (30) बताया है. वह जिले के मोहम्मद बाजार इलाके का रहने वाला था. वह प्लास्टिक की बोतलें एकत्र करने के लिए रेल गेट स्थित रेल लाइन से जा रहा था तभी एक मालगाड़ी की चपेट में आ गया. शव को जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया है.

5:49 PM. 21 Sept 235:49 PM. 21 Sept

विमान की खिड़की में दिखी दरार, करायी गयी इमरजेंसी लैंडिंग

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरने के बाद विमान की खिड़की में अचानक दरार देखी गयी. इसके बाद पायलट ने तुरंत कोलकाता एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर यांत्रिक गड़बड़ी की जानकारी दी और लैंडिंग की अनुमति मांगी. एयर ट्रैफिक कंट्रोल से अनुमति मिलते ही तुरंत विमान की कोलकाता एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करायी गयी.

5:49 PM. 21 Sept 235:49 PM. 21 Sept

तृणमूल के बीरभूम जिला अध्यक्ष अनुब्रत 30 अक्टूबर तक रहेंगे जेल में

अनुब्रत मंडल की जेल अवधि 30 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है. अनुब्रत मंडल इस साल की पूजा दिल्ली की तिहाड़ जेल में बिताएंगे. गौ तस्करी मामले में आरोपी अनुब्रत को आज दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया. अनुब्रत वकीलों से जानना चाहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट में जमानत अर्जी का क्या हुआ. अनुब्रत की बेटी सुकन्या को भी अगले साल जनवरी तक तिहाड़ जेल में रहना होगा.

5:49 PM. 21 Sept 235:49 PM. 21 Sept

जादवपुर विश्वविद्यालय परिसर में डेंगू के लार्वा की तलाश में पहुंचे डिप्टी मेयर

जादवपुर विश्वविद्यालय परिसर में डेंगू के लार्वा की तलाश में पहुंचे डिप्टी मेयर. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे. इसके बाद डिप्टी मेयर जादवपुर में बंद पड़ी कृष्णा ग्लास फैक्ट्री का भी दौरा करेंगे. मच्छर के लार्वा की तलाश के लिये ड्रोन का भी उपयोग किया जाएगा.

5:49 PM. 21 Sept 235:49 PM. 21 Sept

बर्दवान के पूर्वस्थली से बनकर अमेरिका जा रही है काठ और फाइबर से तैयार दुर्गा प्रतिमा 

पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले के पूर्वस्थली जहाननगर ग्राम पंचायत के मागनपुर के शंखू देवनाथ द्वारा काठ और फाइबर से तैयार दुर्गा प्रतिमा यहां से अमेरिका रवाना हो रही है. गुरुवार को यह दुर्गा प्रतिमा अमेरिका के लुइसियाना के केनर के रहने वाले अनिमेष रॉय हैं. बुधवार शाम को इस खबर की सूचना मिलने पर पूर्वस्थली उत्तर के विधायक तपन चटर्जी मागनपुर के शंखू देवनाथ के घर पहुंच गए . इतना ही नहीं विधायक ने शंखू देवनाथ द्वारा तैयार की गई काठ और फाइबर से बनी मां दुर्गा की प्रतिमा को देख प्रशंसा भी की.

5:49 PM. 21 Sept 235:49 PM. 21 Sept

टेट 2022 उत्तीर्ण अभ्यर्थी  प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के कार्यालय का करेंगे घेराव

साल्टलेक में टेट 2022 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने किया प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के कार्यालय का घेराव किया है. इस घेराव को रोकने के लिए विधाननगर कमिश्नरेट की पुलिस काफी सक्रिय दिख रही है. सेक्टर पांच, करुणामयी और सेंट्रल पार्क मेट्रो स्टेशनों पर भी भारी पुलिस मौजूद है. साल्ट लेक में प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के कार्यालय के सामने धारा 144 जारी कर दी गई है.

5:49 PM. 21 Sept 235:49 PM. 21 Sept

बेटे ने लिया लोन,अपमानित हो रहे थे माता-पिता, फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या 

पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले के शक्तिगढ़ थाना क्षेत्र के बडशुल ग्राम पंचायत के गोपालपुर गांव में गुरुवार सुबह घर से एक दंपती का फांसी से झूलता शव मिलने से उक्त इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके वारदात पर पहुंच कर पति पत्नी के शवों को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम हेतु बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. इस घटना को लेकर समूचे गांव में मातम पसर गया है. पुलिस ने मृतकों का नाम हेमंत मलिक (65), रेखा मलिक (54) बताया है.

5:49 PM. 21 Sept 235:49 PM. 21 Sept

प्रदूषण नियंत्रण के लिए परिवहन विभाग की पहल

पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ सालों से परिवहन विभाग राज्य में ‘इलेक्ट्रिक वाहन’ चलाने पर जोर दे रहा है. सार्वजनिक परिवहन में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ाने के लिए भी कई कदम उठाए गए. लेकिन इस बार राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों के लिए इलेक्ट्रिक कार किराए पर लेने के फैसले को मंजूरी दे दी गई. इस संबंध में परिवहन विभाग ने हाल ही में एक अधिसूचना जारी की है. जहां कहा गया है कि इस बार से प्रशासन के सभी स्तर के अधिकारियों को इलेक्ट्रिक कार किराए पर लेनी होगी.

5:49 PM. 21 Sept 235:49 PM. 21 Sept

हेस्टिंग्स : बाइक के धक्के से व्यक्ति की मौत

 हेस्टिंग्स थाना क्षेत्र में स्थित सेंट जॉर्जेस रोड पर तेज रफ्तार बाइक के धक्के से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक का नाम इरशाद खान (45) बताया गया है. वह बिहार के जमुई में स्थित बिनंगा इलाके के रहनेवाले थे. जानकारी के अनुसार जब इरशाद पैदल इलाके से गुजर रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से उन्हें गंभीर चोट लगी. तुरंत उन्हें एसएसकेएम अस्पताल पहुंचाया गया, वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. पुलिस ने मामले में फरार बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है.

5:49 PM. 21 Sept 235:49 PM. 21 Sept

खेजुरी में भारी बमबारी, तृणमूल कर्मियों के घर पर हमला

शिशिर अधिकारी के वोट से भाजपा द्वारा खेजुरी पंचायत नंबर 2 की स्थायी समिति पर कब्जा करने के बाद तनाव पैदा हो गया. कथित तौर पर चुनाव की अवधि समाप्त होते ही भाजपा समर्थकों ने खेजुरी ब्लॉक 2 के हुलादबरी इलाके में तृणमूल कार्यकर्ताओं और समर्थकों के घरों पर हमला किया और इलाके में बमबारी की. तृणमूल ने दावा किया कि पार्टी के 4 कार्यकर्ता घायल हो गये. भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि स्थायी समिति चुनाव हारने के बाद तृणमूल नाटक कर रही है. इलाके में आतंक फैलाने का आरोप बीजेपी पर ही लगाया.

5:49 PM. 21 Sept 235:49 PM. 21 Sept

कल तक जारी रहेगी बारिश, कई जिलों को चेतावनी

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के कारण अगले दो दिनों तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. अलीपुर मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में इसके साथ ही पश्चिमी चक्रवात सक्रिय है. निम्न दबाव के कारण कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के कई जिलों में बारिश हुई. बारिश शुक्रवार तक जारी रहेगी. कहीं-कहीं मध्यम बारिश़ तो कहीं भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. दक्षिण व उत्तर बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश की सतर्कता जारी की गयी है. मछुआरों को समुद्र में जाने पर रोक लगा दी गयी है. उत्तर बंगाल में गुरुवार को भारी से अति भारी बारिश हो सकती है. दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है. कोलकाता में भारी बारिश की संभावना से मौसम विभाग ने इंकार किया है.

5:49 PM. 21 Sept 235:49 PM. 21 Sept

दुर्गापूजा के दौरान महानगर आयेंगे फुटबाॅलर रोनाल्डिन्हो

खेल से संन्यास ले चुके ब्राजील के महान फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो अगले महीने दुर्गापूजा के दौरान कोलकाता का दौरा करेंगे. बताया गया है कि रोनाल्डिन्हो के 15 से 19 अक्तूबर के बीच शहर में आने की संभावना है, लेकिन अंतिम तारीख की पुष्टि कोंगो में बार्का लीजेंड्स मैच की तारीख के बाद ही होगी. अधिकारी के अनुसार रोनाल्डिन्हो पहली बार कोलकाता का दौरा करेंगे और उनके एक छोटे से ‘चैरिटी मैच’ में खेलने की उम्मीद है. इसके अलावा वह दुर्गापूजा के एक पंडाल और एक फुटबॉल क्लिनिक का दौरा भी करेंगे. वह अर्जेंटीना के फीफा विश्व कप विजेता लियोनल मेस्सी की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola