West Bengal Breaking News : सरकारी अस्पतालों में आउटडोर दुर्गापूजा के दौरान भी रहेंगे खुले

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

ग्वालतोड़ : हाथियों को खदेड़ने के दौरान पेड़ से टकरा कर हुल्ला पार्टी के सदस्य की मौत

ग्वालतोड़ रेंज के पाथरमारी जंगल में हाथियों को खदेड़ने के दौरान पेड़ से टकराने से हुल्ला पार्टी के सदस्य की मौत हो गयी. मृतक का नाम राजू माल (35) बताया गया है. वह बाबूइबासा गांव का निवासी था. गौरतलब है कि हेमगढ़ के हदहदी जंगल में 20-25 हाथियों के दल ने डेरा डाला था. हाथियों के दल को वनकर्मियों के साथ-साथ हुल्ला पार्टी के सदस्य इलाके से खदेड़ रहे थे. इस दौरान पाथरमारी जंगल में हाथियों को खदेड़ने के दौरान हुल्ला पार्टी के कुछ सदस्य हाथियों के सामने पड़ गये. हाथियों ने उन पर हमला करने की कोशिश की. हमले से बचने के लिए हुल्ला पार्टी के सदस्य दौड़े. इस दौरान राजू जंगल में मौजूद एक पेड़ से टकरा कर बुरी तरह से जख्मी हो गया. उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. फिर उसे मेदिनीपुर मेडिकल काॅलेज एंड अस्पताल में स्थानांतरित किया गया. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

शिवपुर में जानवरों के लिए विशेष श्मशान बनाने का निर्देश

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हावड़ा नगर निगम को शिवपुर में मृत जानवरों के दाह संस्कार या दफनाने के लिए विशेष श्मशान बनाने का निर्देश दिया. हावड़ा निवासी शैलेश उपाध्याय द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए एनजीटी के न्यायाधीश अमित स्थलेकर की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने यह आदेश दिया. गौरतलब है कि शैलेश उपाध्याय नामक व्यक्ति ने एनजीटी के समक्ष याचिका दायर कर कहा था कि हावड़ा में मृत जानवरों के अंतिम संस्कार की कोई व्यवस्था नहीं है. मृत जानवरों विशेष कर कुत्ते एवं बिल्लियों को मरने के बाद कूड़ेदान, नालियों या नदी में फेंक दिया जाता है. इससे पर्यावरण दूषित होता है. इसलिए जानवरों के लिए एक विशेष श्मशान बनाया जाना चाहिए. इस पर सुनवाई करते हुए एनजीटी के न्यायाधीश ने कहा कि शिवपुर में स्थित श्मशान घाट की खाली पड़ी जमीन पर जानवरों के दाह-संस्कार या दफनाने के लिए श्मशान का निर्माण करना होगा. एनजीटी ने इस बाबत हावड़ा नगर निगम एवं जिला प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है.

हुगली : 1.71 लाख रुपये के साथ दो लुटेरे गिरफ्तार

हुगली के गुड़ाप थाना अंतर्गत बसीपुर इलाके के दुर्गापुर एक्सप्रेस हाइवे पर एक ट्रक चालक को चार लुटरे हथियार दिखा कर ढाई लाख रुपये लूट कर फरार हो गये. घटना की खबर मिलते ही हुगली ग्रामीण पुलिस के गुड़ाप थाना के डीएसपी एंड डीएनटी प्रियब्रत बक्शी व अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और सर्च अभियान चला कर शंकरपुर गांव से घंटे भर के अंदर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से 1.71 लाख रुपये भी बरामद कर लिये गये. गिरफ्तार हुए लोगों में हावड़ा जिले के लिलुआ थाना अंतर्गत जगदीशपुर, कयालपाड़ा, कुंडू माठ इलाके के राजू अधिकारी और डानकुनी थाना के कालीपुर, पूर्वाशा इलाके के समीर विश्वास को गिरफ्तार किया गया. इसके अन्य दो साथियों की तलाश जारी है.

हालतु इलाके में डिप्टी मेयर ने चलाया अभियान

दुर्गापूजा के दौरान महानगर के होटल व रेस्तरां सह स्ट्रीट फूड की गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जाता है. ज्यादा मुनाफा की चाह में व्यवसायी ऐसा करते हैं. ऐसे में कोलकाता के डिप्टी मेयर व निगम के स्वास्थ्य विभाग के मेयर परिषद के सदस्य अतिन घोष ने हालतु इलाके में अभियान चला कर व्यवसायियों को सचेत किया. उन्होंने बताया गया कि भोजन में तरह-तरह के हानिकारक पदार्थ की मिलावट ना करें. अतिन घोष ने बताया कि पूजा के बाद भी इस अभियान को जारी रखा जायेगा. दीपावली तक निगम द्वारा अभियान चला कर भोजन की गुणवत्ता की जांच की जायेगी.

कोलकाता मेट्रो से 27 अक्टूबर की मध्यरात्रि तक सेवाएं चालू रखने को कहा गया

पश्चिम बंगाल सरकार ने मेट्रो रेलवे कोलकाता के अधिकारियों से 27 अक्टूबर को मध्यरात्रि तक ट्रेन सेवाएं चालू रखने के लिए कहा है जिससे इस दिन ‘दुर्गा पूजा उत्सव’ को देखने आए लोग आसानी से आवाजाही कर सकें। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

परिवहन या सुरक्षा से संबंधित समस्या हो तो यहां करें फोन

* परिवहन से जुड़ी समस्या होने पर 1073, 100 नंबर पर फोन करें

* पूजा मंडप परिक्रमा के दौरान कोई भी परेशानी हो, कोई शरारती तत्व परेशान कर रहा हो तो 100, 1090 नंबर पर फोन करें

* दुर्गापूजा के दौरान पुलिस की मदद की जरूरत हो तो 033-22141310, 3024 नंबर पर करें फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola