West Bengal Breaking News :उत्तर बंगाल में बाढ़ की स्थिति पर राज्य ने केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
उत्तर बंगाल में बाढ़ की परिस्थिति पर राज्य ने केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की
राज्य के उत्तरी हिस्से में बहने वाली सभी नदियों का पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है. उत्तर बंगाल में बहने वाली नदियों में भूटान से पानी छोड़े जाने के बाद वहां बाढ़ जैसे हालात बन गये हैं. कई जगह सड़कों पर नदियों का पानी बहने लगा है और जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है. इसे लेकर राज्य सरकार ने अब केंद्र से हस्तक्षेप की मांग की है. गौरतलब है कि राज्य के सिंचाई मंत्री पार्थ भौमिक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में सिंचाई मंत्री पार्थ भौमिक ने कहा कि यह मामला भूटान से जुड़ा हुआ है, इसलिए इस मामले में केंद्र सरकार को तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए.
भाजपा कार्यकर्ताओं ने गायों से लदे वाहन को पकड़ किया पुलिस के हवाले
जिले के खैराशोल थाना क्षेत्र के हजरतपुर से दुबराजपुर जा रही गायों से लदे वाहन को स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि तृणमूल के जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल की पशु तस्कर मामले में गिरफ्तारी के बाद भी जिले में मवेशियों की तस्करी जारी है. खैराशोल थाना के समक्ष धरना प्रदर्शन के लिए भाजपा के लोग पहुंचे थे. तभी थाना के सामने से वाहन को गुजरते देखा. वाहन को पकड़ कर तलाशी लेने पर उसमें गायें लदी थीं. उनका आरोप था कि पशु तस्करी को लेकर पुलिस कुछ नहीं कर रही है. भाजपा नेताओं का आरोप है कि यह पुलिस की मिलीभगत से हो रही है. थाने के सामने से वाहन गुजर रहा है, पुलिस जाने दे रही है. उनका दावा था कि वाहन चालक के पास कोई वैध कागजात नहीं था.
नाका चेकिंग के दौरान करीब 44 लाख रुपये बरामद
हुगली के चंडीतला से नाका चेकिंग के दौरान करीब 44 लाख रुपये बरामद किये गये. पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार लोग नकदी के स्रोत के बारे में कुछ नहीं बता सके.
21 जुलाई को बीडीओ कार्यालय का घेराव करेगी भाजपा
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि 21 जुलाई को बीडीओ कार्यालय का घेराव किया जाएगा.
बंगाल में गणतंत्र की रक्षा करना भाजपा की पहली प्रथमिकता
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी, सुकांत मजूमदार व दिलीप घोष के नेतृत्व में यह रैली निकाली गई है. इस दौरान भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि बंगाल में गणतंत्र की रक्षा करने की जरुरत है. बंगाल में गणतंत्र खतरे में है. ऐसे में भाजपा की ओर से महारैली निकाली गई है.वोट चुराने के लिए तृणमूल समर्थकों ने भी बैलेट पेपर खाया है. त्रिस्तरीय पंचायतों को तृणमूल ने लूटा है. अगले सप्ताह में तृणमूल की एक और चोरी का पर्दाफाश करूंगा.
कॉलेज स्क्वायर से रानी रासमणि एवेन्यू तक भाजपा की महारैली
भाजपा की महारैली कानेतृत्व सुकांत, शुभेंदु, दिलीप घोष ने किया. यह रैाली कॉलेज स्क्वायर से रानी रासमणि तक निकाली जाएगी.
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए