ePaper
Live Updates

West Bengal Breaking News LIVE : केआइएफएफ का शुभारंभ, जया व अमिताभ बच्चन का मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

Updated at : 15 Dec 2022 5:01 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal Breaking News LIVE : केआइएफएफ का शुभारंभ, जया व अमिताभ बच्चन का मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

West Bengal Breaking News LIVE Updates : पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में भगदड़ के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने की पश्चिम बंगाल सरकार की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने इंकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को उचित दिशा-निर्देशों के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट जाने की छूट दी है. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
5:01 PM. 15 Dec 225:01 PM. 15 Dec

दोस्त ने ले ली दोस्त की जान

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक युवक ने दस रुपये को लेकर हुए झगड़े में अपने दोस्त की कथित तौर पर पत्थर से पीट-पीटकर हत्या कर दी. हालांकि, घटना की सूचना पर पुलिस की एक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस उससे पूछताछ में जुटी हुई है. पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि 20 वर्षीय रामप्रसाद साहा का शव बुधवार को बैकुंठपुर के जंगलों में मिला. जांच के दौरान पता चला है कि साहा मादक पदार्थ की लत का शिकार था और अपनी तलब को शांत करने के लिए नियमित रूप से जंगलों में जाता था. पुलिस के मुताबिक, सोमवार को साहा अपने दो दोस्तों-सुब्रत दास (22) और अजय रॉय (24) के साथ जंगल गया था, जो खुद मादक पदार्थ की लत के शिकार हैं.

5:01 PM. 15 Dec 225:01 PM. 15 Dec

मेडिकल कॉलेज : छात्रों ने सीएम से की हस्तक्षेप की मांग

कोलकाता मेडिकल कॉलेज में छात्र संघ का चुनाव कराये जाने की मांग पर पिछले गुरुवार यानी छह दिसंबर से भूख हड़ताल जारी है. कॉलेज के छह छात्र भूख हड़ताल पर हैं. छात्र अब इस मामले में सीएम ममता बनर्जी से हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं. उधर, भूख हड़ताल पर बैठे छह छात्रों के अभिभावक गुरुवार को अस्पताल पहुंच रहे हैं. अभिभावक भी छात्रों के साथ अनशन पर बैठेंगे. वहीं, शनिवार को कॉलेज के छात्रों की ओर से एक सभा बुलायी गयी है, जिसमें बुद्धिजीवी, चिकित्सक भी शामिल होंगे.

12:24 PM. 15 Dec 2212:24 PM. 15 Dec

कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आगाज आज

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में गुरुवार को 28वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव (केआइएफएफ) का आगाज होगा. उद्घाटन समारोह नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगा. उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन व अभिनेता शाहरुख खान के साथ भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, जया बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, रानी मुखर्जी, महेश भट्ट, कुमार शानू, अरिजीत सिंह व मौजूद अन्य विशिष्ट उपस्थित रहेंगे. अध्यक्ष आयोजकों की तरफ से बताया गया है कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यपाल सीवी आनंद बोस मौजूद रहेंगे. उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी करेंगी.

12:24 PM. 15 Dec 2212:24 PM. 15 Dec

शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ याचिका सुनवाई को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में भगदड़ के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने की पश्चिम बंगाल सरकार की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इंकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को उचित दिशा-निर्देशों के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट जाने की छूट दी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola