Live Updates

West Bengal Breaking News : एसटीएफ की कार्रवाई : 95 लाख के नकली नोटों के साथ दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट में लालन का शव लेकर परिजन सीबीआई कैंप के सामने लगातार प्रदर्शन कर रहे है. उनका आरोप है कि आरोपी सीबीआई अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग लगातार की जा रही है. उन्होंने कहा जब तक सीबीआई अधिकारियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक विरोध जारी रहेगा. पुलिस स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास कर रही है. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

शिक्षक भर्ती मामले में पार्थ व अर्पिता 7 जनवरी तक रहेंगे जेल हिरासत में

राज्य के सरकारी स्कूलों में हुईं नियुक्तियों के घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (इडी) द्वारा गिरफ्तार किये गये पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी व उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी की न्यायिक हिरासत की अवधि बुधवार को समाप्त हुई. इस दिन दोनों आरोपियों की बैंकशाल अदालत स्थित स्पेशल पीएमएलए कोर्ट में वर्चुअली पेशी हुई. अदालत में इडी के अधिवक्ता ने दोनों आरोपियों को जमानत नहीं देने आवेदन किया

चंद्रकोना : तृणमूल के दो गुटों में मारपीट, 10 जख्मी

चंद्रकोना थाना अंतर्गत कृष्णपुर इलाके में बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों में मारपीट हो गयी. इस दौरान इलाके में तनाव देखा गया. माना जा रहा है कि पंचायत चुनाव से पहले इलाके में वर्चस्व कायम रखने को लेकर तृणमूल के दो गुट आपस भिड़ गये. झड़प तृणमूल नेता व अंचल अध्यक्ष अरमान अली खान और अंचल संयोजक (कन्वेनर ) अशरफमुल मल्लिक के समर्थकों के बीच हुई. तृणमूल के एक गुट का कहना है कि वे चाय की दुकान पर बैठकर चाय पी रहे थे, तब उन पर हमला किया गया. वहीं, दूसरे गुट का कहना है कि पहले उनके साथ गाली-गलौज की गयी और उसके बाद उन पर हमला हुआ. इस दौरान घायल 10 लोगों को अस्पताल ले जाया गया. इलाके में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

छोटे भाई को चाकू से गोद मार डाला

कोतवाली थाना क्षेत्र के मेदिनीपुर शहर के शरतपल्ली इलाके के एक घर में झगड़े के दौरान छोटे भाई को चाकू से वार कर मार डाला. आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया गया. मृतक का नाम लोकनाथ पंडा (28) और आरोपी का नाम भोलानाथ पंडा बताया गया है. पता चला है कि दोनों भाइयों के बीच कुछ वर्षों से परिवारिक विवाद चल रहा था. मंगलवार रात को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. उस दौरान बडे़ भाइ ने चाकू से छोटे भाई पर जानलेवा वार कर दिया. रक्तरंजित लोकनाथ को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज पुलिस घटना की जांच में लग गयी है.

सोती बीवी को जिंदा जलाने की कोशिश

दक्षिण 24 परगना के मोगराहाट थाना क्षेत्र के खनखड़ बाजार के माझेरपाड़ा के एक घर में घरेलू कलह के चलते सोती बीवी को जिंदा जलाने की कोशिश की गयी. फलस्वरूप बुरी तरह झुलसी महिला को डायमंड हार्बर सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां वह मौत से जूझ रही है. पीड़िता का नाम शहनाज खातून (22) बताया गया है. घटना के बाद से आरोपी शौहर ताहिरुल इस्लाम शेख फरार है.

सुप्रीम कोर्ट में डीए मामले की सुनवाई टल गई

सुप्रीम कोर्ट में डीए मामले की सुनवाई टल गई है.

स्कूल बस व लॉरी में हुई भिड़ंत

पश्चिम बंगाल के बशीरहाट के मटिया थाना अंतर्गत फिरोजपुर में टाकी रोड पर एक स्कूल बस और लॉरी के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में बस चालक समेत 25 स्कूली बच्चे जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से निकाल कर धानकुड़िया ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया. चालक की हालत गंभीर बतायी जा रही है. जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह करीब आठ बजे की है. बशीरहाट से बारासात जा रही एक निजी स्कूल की बस में करीब 50 बच्चे सवार थे. टाकी रोड पर स्कूल बस व लॉरी के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूल बस के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola