Weather Forecast Updates: दिल्ली में छाये बादल, जानें झारखंड-यूपी-बिहार सहित अन्य राज्‍यों का मौसम

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Today: दिल्ली में न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 19 डिग्री और 40 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. गर्मी महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों के साथ-साथ मध्यप्रदेश के कुछ क्षेत्रों में पहुंच गयी है. अभी गर्मी से राहत मिलेगी, ऐसे आसार नहीं हैं. जानें यूपी-बिहार सहित अन्‍य राज्‍यों का मौसम…

विज्ञापन

दिल्ली में कल ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 19 डिग्री सेल्सियस और 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, शहर में मंगलवार को वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही और सुबह करीब साढ़े नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 237 दर्ज किया गया.

अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

गर्मी अब विदर्भ और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों के साथ-साथ मध्यप्रदेश के कुछ क्षेत्रों में पहुंच गयी है. अभी गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी, ऐसे आसार नहीं हैं.

जलगांव में गर्मी का प्रकोप

जलगांव सहित आसपास के इलाकों में भी गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है. जलगांव में तापमान 43.5 डिग्री और खरगोन में 43.5 डिग्री, खंडवा में 42.5 डिग्री, राजगढ़ में 42.6 डिग्री, वाशिम में 42.5 डिग्री और वर्धा में 42.2 डिग्री दर्ज किया गया.

विदर्भ, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश में गर्मी का प्रकोप

उत्तर भारत और मध्य भारत के कई हिस्सों में लोग भीषण गर्मी झेल रहे हैं. कई जगहों अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर और सामान्य से कम से कम 4 से 5 डिग्री ऊपर पहुंच गया है. विदर्भ के अकोला में सोमवार को तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही और सुबह करीब साढ़े नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 237 दर्ज किया गया. शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

बुधवार को दिल्‍ली का मौसम

विभाग के मुताबिक, दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 19 डिग्री सेल्सियस और 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola