Weather Forecast: बिपरजाॅय मचा सकता है भयंकर तबाही, चक्रवात को देखते हुए 67 ट्रेनें रद्द, जानें मौसम का हाल
Weather Forecast Updates Today 12 June 2023 : देश के कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है और यहां के लोग मानसून का बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. स्काइमेट वेदर के अनुसार पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर एक बहुत गंभीर चक्रवात बिपरजॉय एक अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया. चक्रवात 9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है. इसका प्रभाव कुछ राज्यों में देखने को मिल सकता है. जानें आज कैसा रहने वाला है आपके इलाके का मौसम
चक्रवात बिपारजॉय के कारण दिल्ली में बारिश
अरब सागर में उठे चक्रवात बिपारजॉय के प्रभाव से दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बारिश हो सकती है. एक निजी पूर्वानुमान एजेंसी ने यह जानकारी दी है. वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 15 और 16 जून को दिल्ली में भी बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जाहिर की है.
चक्रवात बिपरजॉय की निगरानी
चक्रवात बिपरजॉय को देखते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने अपनी मानसून आकस्मिक योजना के एक भाग के रूप में, मानक प्रोटोकॉल के अनुसार सभी एहतियाती उपाय किए हैं. एयरपोर्ट स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है और सभी आवश्यक उपायों को सक्रिय करने के लिए तैयार है.
बचाव की तैयारी तेज
खतरनाक हो चुका बिपरजोय तूफान को लेकर सुरक्षा के तमाम उपाये किए जा रहे हैं. गुजरात के मुख्य सचिव ने चक्रवाती तूफान के संभावित मार्ग में आने वाली आबादी की सुरक्षा के लिए की जा रही तैयारी और स्थानीय प्रशासन की ओर से किए जा रहे उपायों से राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति को अवगत कराया. अब तक कुल 21000 नावें खड़ी की जा चुकी हैं. निकासी के उद्देश्य से सभी कमजोर गांवों की सूची तैयार की गई है. राज्य में एसडीआरएफ की 10 टीमें तैनात की जा रही हैं.
प्रधानमंत्री मोदी ने चक्रवाती तूफान बिपारजॉय को लकेर की समीक्षा बैठक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को चक्रवाती तूफान बिपरजॉय से संबंधित हालात की समीक्षा की. यह चक्रवात गुरुवार को गुजरात के कच्छ क्षेत्र में दस्तक दे सकता है. बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी के मिश्रा, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा, पृथ्वी विज्ञान सचिव एम रविचंद्रन, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य कमल किशोर और भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र शामिल हुए. बैठक में तूफान को लेकर बताया गया कि कच्छ, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जामनगर, राजकोट, जूनागढ़ और मोरबी में 15 जून सुबह से शाम तक 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवाओं के साथ तूफान आ सकता है और हवा की रफ्तार 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए