Live Updates

Weather Forecast: इन राज्यों में बारिश के आसार, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Update: आईएमडी वेदर के अनुसार अगले 4 दिनों के दौरान उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और आंधी और बिजली गिरने के साथ काफी व्यापक वर्षा जारी रहने की संभावना है और उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. 17 जुलाई को उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के 12 जिलों के सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में

उत्तर प्रदेश के 12 जिलों के 426 गांव वर्तमान समय में बाढ़ की चपेट में हैं और पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में वर्षा जनित हादसों में चार लोगों की मौत हो गयी. राहत आयुक्त कार्यालय से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक इस वक्त प्रदेश के 12 जिले- अलीगढ़, बिजनौर, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शाहजहांपुर और शामली के 426 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इसके अनुसार बाढ़ के कारण 39216 लोगों के जीवन पर असर पड़ा है.

तेलंगाना में भारी बारिश की वजह से आम जनजीवन प्रभावित

तेलंगाना में मंगलवार को भारी बारिश के बाद आम जनजीवन प्रभावित हो गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने खम्मम, वारंगल और अन्य जिलों में विभिन्न स्थानों पर अगले कुछ दिनों में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है. आईएमडी के मौसम केंद्र ने एक विज्ञप्ति में कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून तेलंगाना में सक्रिय है और मुलुगु में अधिकांश स्थानों पर तथा हनमकोंडा और करीमनगर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हुई है.

ओडिशा में होगी भारी बारिश

IMD निदेशक एच.आर. बिस्वास (भुवनेश्वर, ओडिशा) ने कहा कि ओडिशा में मानसून सक्रिय है. राज्य के कई जिलों में पिछले 24 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई…आने वाले 4-5 दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है. हमने मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी जारी की है.

मुंबई और ठाणे के लिए रेड अलर्ट

महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश की संभावना है. मुंबई और ठाणे के लिए रेड अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है.

उत्तराखंड में बारिश जारी

उत्तराखंड में अनेक स्थानों पर जारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष पहुंचकर प्रदेश की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिये. प्रदेश में लगातार बारिश के चलते भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों सहित कई मार्ग बंद हो गये जबकि उत्तरकाशी जिले में पहाड़ से गिरे मलबे की चपेट में आकर सड़क से नीचे गिरे टैंपो चालक ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई.

मुंबई में भारी बारिश, यलो अलर्ट जारी

मुंबई और उसके उपनगरों में सोमवार को रातभर भारी बारिश हुई. मौमस विभाग ने मंगलवार के लिए क्षेत्र में अत्यधिक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने बताया कि बारिश के कारण मध्य रेलवे की उपनगरीय सेवाएं प्रभावित हुईं और सुबह व्यस्त समय में एक एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन खराब होने से परेशानी और बढ़ गई.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola