Weather Forecast: दिल्ली-यूपी में भारी बारिश से हाहाकार, जानें बिहार-झारखंड समेत अन्य राज्यों का हाल

Updated:
विज्ञापन

Bengaluru: Commuters take shelter under umbrellas during heavy monsoon rain, in Bengaluru, Friday, July 7, 2023. (PTI Photo)(PTI07_07_2023_000255B)

Weather Forecast Updates Today 9 july 2023: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ. वहीं, दक्षिण भारत के केरल के कुछ हिस्सों में भी सुबह भारी बारिश हुई और निचले इलाकों में जल जमाव से ट्रैफिक को रेंगते हुए नजर आया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी हवाओं की परस्पर संयोग से देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में बारिश हो रही है. आईएमडी ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी भारत पर हावी है, जबकि मानसून अपनी सामान्य स्थिति के दक्षिण की ओर बढ़ गया है. जानें आज कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

विज्ञापन

रोहिणी इलाके में भारी बारिश के बाद सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया.

बारिश के नुकसान का केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिया जायजा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से बात की और भारी बारिश से हुए नुकसान की जानकारी ली. उन्होंने दोनों राज्यों को हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया है.

दिल्ली में भारी बारिश के कारण सुंदर नगर में मार्केट की दीवार गिरी

घबराहट की स्थिति नहीं- सुंदर सिंह ठाकुर

मंडी और कुल्लू जिलों में बारिश की स्थिति पर हिमाचल प्रदेश के मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है. कुछ इलाकों में बादल फटने की सूचना मिली है. मैं सभी को सूचित करना चाहता हूं कि कोई घबराहट की स्थिति नहीं है. एनडीआरएफ टीम, जिला प्रशासन और अन्य लोग समन्वय में काम कर रहे हैं.

ब्यास नदी में उफान

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं. ब्यास नदी में उफान आया हुआ है. इसके कारण मंडी का पंचवक्त्र मंदिर पानी में डूब गया है.

पेड़ गिरने से यातायात बाधित

दिल्ली के उत्तम नगर से दिल्ली कैंट की ओर जाने वाले रास्ते में भारी बारिश के कारण एक पेड़ गिर गया. पेड़ गिरने के कारण पंखा रोड पर यातायात बाधित हो गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola