UP Weather Live: यूपी में 6 जुलाई तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
UP Weather Live: यूपी में मानसून की सक्रियता असर दिखाई देने लगा है. राज्य में सावन से पहले बादलों ने सभी जगह अपना डेरा जमा लिया है और बारिश का दौर जारी है. यूपी में 6 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने जुलाई के पहले सप्ताह तक भारी बारिश की संभावना जताई है. इनमें पश्चिमी यूपी के बजाय पूर्वांचल में बादल जमकर बरसेंगे. इसके साथ ही तापमान सामान्य से नीचे जाने के आसार हैं. इससे पहले जून माह में औसत से कम बारिश हुई, जबकि मार्च से लेकर मई तक रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई.
यूपी में 6 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना
उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में लगातार बारिश हो रही है. बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 6 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है.
पूर्वांचल में आज होगी जमकर बारिश
मौसम विभाग के अनुसार सात जुलाई तक यूपी के कई जगहों पर तेज बारिश होने के आसार हैं. इनमें प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया के साथ ही वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़ जौसे कुल 50 जिले शामिल हैं. इस दौरान पूर्वांचल में जमकर बारिश होगी.
पूर्वी यूपी में आज होगी भारी बारिश
मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज भारी बारिश की चेतावनी दी है. वहीं पश्चिम यूपी में हल्की से सामान्य बारिश के आसार है. पूर्वी यूपी में चार-पांच जुलाई को भारी बारिश का अनुमान है.
मौसम विभाग ने यूपी समेत 25 राज्यों में भारी बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने करीब 25 राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. जिसमें कुछ राज्य ऐसे हैं जहां भयानक बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं कुछ ऐसे राज्य हैं जहां पर मध्यम से हल्की बारिश होने की आशंका जताई है. मौसम विभाग ने जिन राज्यों में बारिश की आशंका जताई है, उनमें यूपी भी शामिल है. मौसम विभग ने 6 जुलाई तक भारी बारिश होने का अनुमान जताया है.
यूपी के अंबेडकरनगर और बलिया में बिजली गिरने से पांच की मौत, CM योगी बोले- तत्काल दिया जाए 4-4 लाख का मुआवजा
इन जिलों में हुई जोरदार बारिश
बाराबंकी, फतेहपुर, वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज, बलिया, हमीरपुर, महाराजगंज, प्रयागराज, गोरखपुर, बांदा, आजमगढ़, महाराजगंज, आगरा, औरैया में जोरदार बारिश हुई है.
अम्बेडकरनगर में आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत
अम्बेडकरनगर में आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गयी है. दोनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे. हादसे में दो अन्य लोग झुलस गए है. जिनकी इलाज जारी है. भीटी तहसील के सम्मनपुर छितौनिया की घटना बतायी जा रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए