ePaper
Live Updates

UP Weather Live: यूपी में कई जगह छाए बादल, 40 जनपदों में भी बारिश के आसार, बिजली गिरने को लेकर चेतावनी

Updated at : 05 Jul 2023 3:18 PM (IST)
विज्ञापन
UP Weather Live: यूपी में कई जगह छाए बादल, 40 जनपदों में भी बारिश के आसार, बिजली गिरने को लेकर चेतावनी

UP Weather Live: यूपी में उमस भरी गर्मी के बीच मानसून के कई हिस्सों में सक्रिय होने के कारण भारी बरसात के आसार है. मौसम व‍िभाग ने पूर्वांचल और मध्य यूपी के 40 जनपदों में भारी बार‍िश को लेकर अलर्ट जारी किया है. लखनऊ सह‍ित आसपास के ज‍नपदों में बुधवार को बारिश हुई. वहीं प्रदेश में आकाशीय ब‍िजली ग‍िरने से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है. ऐसे में मौसम विभाग ने गरज चमक के साथ बारिश की स्थिति में लोगों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है. इसके साथ ही बाहर होने पर उन्हें कच्चे निर्माण से दूर रहने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल 10 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
3:18 PM. 5 Jul 233:18 PM. 5 Jul

उत्तर पश्चिमी इलाके में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मानसून की अक्षीय रेखा अपनी सामान्य स्थिति पर चल रही है. हालांकि, ट्रफ का पूर्वी छोर अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर है. उत्तर पश्चिमी इलाके में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है.

3:18 PM. 5 Jul 233:18 PM. 5 Jul

यूपी में 10 जुलाई तक बारिश के आसार

राजधानी लखनऊ में बारिश के साथ प्रदेश में कई जगह बादल छाए हुए हैं. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक प्रदेश में बुधवार को प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बादल जमकर बरसेंगे, जबकि पश्चिमी यूपी में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं. इसके बाद 6 से 10 जुलाई तक कई स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है. मध्यम से तेज बारिश की वजह से कई जगह मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.

3:18 PM. 5 Jul 233:18 PM. 5 Jul

लखनऊ में सुबह से दूसरी बार हुई बारिश

राजधानी लखनऊ में बुधवार सुबह रिमझिम बारिश के बाद एक बार फिर बादल बरस रहे हैं, जिससे मौसम खुशगवार हो गया है. सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिससे लोगों को उमस से निजात मिली है. मौसम विभाग ने आज कई जनपदों में बारिश के साथ बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है.

9:13 AM. 5 Jul 239:13 AM. 5 Jul

यूपी के 40 जनपदों में आंधी के साथ बिजली गिरने को लेकर चेतावनी

यूपी में उमस भरी गर्मी के बीच बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग ने गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, प्रयागराज, बांदा, संत रविदास नगर, गौतमबुद्धनगर, सिद्धार्थनगर और वाराणसी के आसपास के जनपदों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा लखनऊ के आस पास के क्षेत्रों समेत 40 जनपदों में आंधी के साथ बिजली गिरने को लेकर चेतावनी जारी की गई है. लोगों को तेज बारिश की स्थिति में बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola