Live Updates

UP Breaking News Live: UP T20: सुपर ओवर में नोएडा ने काशी के खिलाफ 9 रन से जीत की दर्ज

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live Updates in Hindi: हापुड़ की घटना को लेकर सोमवार और मंगलवार को न्यायिक कार्य विरत रहे वकील अब काम पर लौटेंगे. हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने हड़ताल का निर्णय वापस ले लिया है. हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक सिंह ने यह जानकारी दी. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

UP T20: सुपर ओवर में नोएडा ने काशी के खिलाफ 9 रन से जीत की दर्ज

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से ग्रीन पार्क स्टेडियम में चल रहे यूपी टी20 मुकाबले के आठवें दिन बुधवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में काशी और नोएडा के बीच रोमांचक मैच 165-165 रनों की बराबरी पर रहा.अब मैच का फैसला सुपर ओवर से होना था. सुपर ओवर में नोएडा से नितीश राणा व ओशो मोहन बल्लेबाजी को आए,जबकि गेंद अटल बिहारी राय ने की. इसमें नितीश ने दो चौकों व एक छक्के की मदद से 19 रन बनाए. जब सुपर ओवर में जीत के लिए काशी को 20 रन की जरूरत थी और बल्लेबाजी को आए कप्तान करन शर्मा व प्रिंस यादव आए,तो गेंद भुवनेश्वर के हाथ में थी. पहली तीन गेंदों में तीन रन आए.फिर चौथी गेंद पर करन ने छक्का मारा.फिर करन ने एक रन लिया और 1 गेंद पर जीत को 9 रन चाहिए थे, लेकिन भुवनेश्वर ने यह गेंद प्रिंस से मिस करवाकर नोएडा सुपर किंग्स को जीत दिलायी.जीत के साथ नोएडा पांच मैचों में 4 जीत व 1 हार के साथ अंक तालिका में प्रथम स्थान पर है. श्रेष्ठ खेल के लिए मैन ऑफ द मैच नितीश राणा को चुना गया,लेकिन उन्होंने अपना बड़ा दिल दिखाते हुए अपना अवार्ड प्रशांत वीर को डैडीकेट कर दिया.

वकीलों पर लाठीचार्ज मामले में CO सहित 50 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर

हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज के मामले में CO अशोक सिंह सिसोदिया सहित 50 पुलिसकर्मियों के ख़िलाफ़ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गयी है. वकीलों के संगठन डीएम और एसपी को हटाने की मांग कर रहे हैं.

मुजफ्फर नगर थप्पड़ कांड में SC ने एसएसपी को दिया नोटिस

उत्तर प्रदेश के मुज़फ़्फ़रनगर में स्कूल में बच्चे को थप्पड़ मारने वाले कांड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया. SSP मुजफ्फर नगर से पूछा, अब तक क्या कार्रवाई हुई. बच्चे को सुरक्षा दी गई या नहीं. सुप्रीम कोर्ट 25 सितंबर को इस मामले की फिर से सुनवाई करेगा.

एसएन मेडिकल कॉलेज ओपीडी में 3 घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे और भीषण गर्मी से मरीज परेशान

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में इलेक्ट्रिक फाल्ट होने की वजह से 3 घंटे तक बिजली नहीं रही. मरीजों को गर्मी से दो-चार होना पड़ा. वहीं बिजली न होने के चलते ओपीडी में इलाज भी ठप हो गया. ऐसे में तमाम डॉक्टर ने अंधेरे में ही मरीजों को देखा और कई डॉक्टर बिजली न आने की वजह से ओपीडी छोड़कर चले गए. इस दौरान कई मरीज ने हंगामा भी किया.

तमिलनाडु के मंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष के बेटे के खिलाफ रामपुर में मुकदमा दर्ज

सनातन धर्म को लेकर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि और कथित रूप से उनका समर्थन करने वाले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियंक खरगे के खिलाफ रामपुर में मुकदमा दर्ज हुआ है.

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि अधिवक्ता हर्ष गुप्ता और राम सिंह लोधी ने रामपुर की सिविल लाइंस कोतवाली में मंगलवार शाम यह मुकदमा दर्ज कराया. सूत्रों के मुताबिक, मुकदमे में उदयनिधि और प्रियंक पर धार्मिक भावनाएं भड़काने और समाज में द्वेष फैलाने का आरोप लगाया गया है.

मुकदमा दर्ज करवाने वाले अधिवक्ता हर्ष गुप्ता ने बताया कि चार सितंबर को अखबारों में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया से करते हुए उसे खत्म किए जाने की जरूरत बताए जाने संबंधी एक समाचार प्रकाशित हुआ था. गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियंक खरगे ने उदयनिधि के इस बयान का समर्थन किया था, जिससे संबंधित खबर भी मीडिया में छपी थी.

अधिवक्ता ने कहा कि इससे उसकी भावनाएं आहत हुई हैं, जिसके चलते उसने मुकदमा दर्ज कराया है. तमिलनाडु के युवा कल्याण एवं खेल मंत्री उदयनिधि ने दो सितंबर को चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम में सनातन धर्म को लेकर विवादित टिप्पणी की थी.

उन्होंने सनातन धर्म की तुलना कोरोना वायरस संक्रमण, डेंगू और मलेरिया से करते हुए इसे खत्म किए जाने की वकालत की थी. उदयनिधि ने कहा था कि सनातन धर्म लोगों को धर्म और जाति के आधार पर विभाजित करता है. सनातन धर्म का समूल नाश दरअसल मानवता और समानता को बनाए रखने के हित में होगा.

उनकी इस टिप्पणी की तीखी आलोचना हुई थी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस से इस बयान की निंदा करने की मांग की है. हालांकि, उदयनिधि ने बाद में दावा किया था कि उन्होंने सनातन धर्म के अनुयायियों के खिलाफ हिंसा का कोई आह्वान नहीं किया है.

बहरहाल, कई पूर्व न्यायाधीशों और अधिकारियों समेत 260 से ज्यादा प्रबुद्ध नागरिकों ने देश के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ को लिखे पत्र में उदयनिधि के बयान को ‘घृणास्पद’ करार देते हुए उनसे इसका स्वत: संज्ञान लेने का आग्रह किया है.

भूलभुलैया और बड़ा इमामबाड़ा 7 सितंबर को बंद रहेगा

प्रशासन ने बड़ा इमामबाड़ा और भूल भुलैया आने वाले पर्यटकों के लिए निर्देश जारी किया है.चेहल्लुम के चलते भूलभुलैया और बड़ा इमामबाड़ा 7 सितंबर को बंद रहेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola