Wrestlers Protest: कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Wrestlers Protest Live Updates: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर चल रहे पहलवानों के धरने का आज छठा दिन है. विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक सहित कई खिलाड़ी रविवार (23 अप्रैल) से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं. दिल्ली पुलिस को 21 अप्रैल को नाबालिग समेत 7 महिला पहलवानों की शिकायत देने के बाद भी केस दर्ज नहीं किया गया था. जिसके बाद खिलाड़ियों ने न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. जिसकी सुनवाई आज यानि 28 अप्रैल को की जाएगी. सुप्रीम कोर्ट में आज पहलवानों की याचिका पर सुनवाई होगी. खिलाड़ियों को न्याय की उम्मीद है.
बृजभूषण पर एफआईआर दर्ज
कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली गयी है. दिल्ली पुलिस ने दो एफआइआर दर्ज की है. डीसीपी प्रणव तायल ने बताया कि पहली प्राथमिकी एक नाबालिग पीड़िता द्वारा लगाये गये आरोपों से संबंधित है, जो POCSO अधिनियम के साथ-साथ आईपीसी की प्रासंगिक धाराओं के तहत दर्ज की गयी है. दूसरी प्राथमिकी अन्य, वयस्क शिकायतकर्ताओं द्वारा दी गयी शिकायतों की व्यापक जांच करने के लिए शील भंग से संबंधित संबंधित धाराओं के तहत दर्ज की गई है. डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में दो प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
खिलाड़ियों को संतुष्ट करने के लिए इस्तीफा देने को तैयार हैं बृजभूषण
कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि अगर खिलाड़ी उनके इस्तीफे से संतुष्ट हो जायेंगे, तो वह इस्तीफा देने को तैयार हैं. उन्होंने समाचार चैनल आज तक पर कहा कि लेकिन प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग हर दिन बदलती जा रही है. वे कभी कुछ तो कभी कुछ मांग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है और जांच में हर प्रकार से सहयोग करेंगे.
पहलवानों ने दिल्ली पुलिस पर उठाये सवाल
प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने अब दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाये हैं. उन्होंने कहा कि हमें दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं है. वह जान-बूझकर कमजोर प्राथमिकी दर्ज करेगी. हालांकि पहलवानों ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह पर प्राथमिकी दर्ज होना जीत की ओर हमारा पहला कदम है, लेकिन विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा.
न्यायपालिका पर पूरा भरोसा : बृजभूषण
कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष्ज्ञ बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है. जांच में दूध का दूध और पारी का पानी हो जायेगा. मैंने कोई गलती नहीं की, इसलिए मुझे कोई डर नहीं लगा रहा है. मैं मजे में हूं. मुझपर लगे सारे आरोप बेबुनियाद हैं.
Wrestlers Protest Live: 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे पहलवान
पहलवान आज शाम 4 बजे प्रेंस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया के सामने अपनी बात रखेंगे. सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद दिल्ली पुलिस बृजभूषण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए तैयार हो गई है. ऐसे में पहलवान अपना धरना खत्म भी कर सकते हैं.
Wrestlers Protest Live: सुप्रीम कोर्ट में पहलवानों की याचिका पर सुनवाई शुरू
डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृज भूषण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग वाली पहलवानों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू. दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से कहा कि वे FIR दर्ज करेंगे. सॉलिस्टर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि दिल्ली पुलिस आज शाम तक प्राथमिकी दर्ज कर लेगी.
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए