RCB vs UPW, WPL 2023: यूपी वारियर्स की सबसे बड़ी जीत, आरसीबी को 10 विकेट से रौंदा

Updated:
विज्ञापन

RCB vs UPW: महिला प्रीमियर लीग में आज आरसीबी और यूपी के बीच मुकाबला हुआ. यूपी ने आरसीबी को 10 विकेट से हराकर सबसे बड़ी जीत दर्ज की. आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. आरसीबी ने यूपी को जीत के लिए 139 रनों का लक्ष्य दिया. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की यह लगातार चौथी हार है. अक तालिका में आरसीबी सबसे नीचले पायदान पर है. कप्तान स्मृति मंधाना भी अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन के अब तक खास प्रभाव नहीं डाल पायी हैं. आज के मैच में एलिसा हीली और देविका वैद्य की जोड़ी ने नाबाद 139 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिलायी.

विज्ञापन

यूपी ने आरसीबी को 10 विकेट हराया

यूपी वारियर्स ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के मैच में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) को 10 विकेट से हराया. आरसीबी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 138 रन पर सिमट गयी. वारियर्स ने 13 ओवर में बिना किसी नुकसान के 139 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की. एलिसा हीली और देविका वैद्य ने पहले विकेट के लिए 139 रनों की नाबाद साझेदारी की. हीली ने 47 गेंद पर 96 रनों की पारी खेली. उन्होंने 18 चौके और एक छक्का लगाया.

एलिसा हीली ने जड़ा अर्धशतक

सलामी बल्लेबाज एलिसा हीली ने अर्धशतक जड़ दिया है. उन्होंने 29 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया. हीली ने अपनी पारी में 10 चौके जड़ दिये हैं.

पावर प्ले में यूपी ने बनाये 55 रन

यूपी वारियर्स ने पावर प्ले में बिना किसी नुकसान के 55 रन बना लिये हैं. एलिसा हीली शानदार बल्लेबाजी कर रही हैं और उन्होंने अब तक 22 गेंद पर 39 रन बना लिये हैं. दूसरे छोर से देविका वैद्य 16 रन बनाकर उनका भरपूर साथ दे रही हैं.

यूपी की बल्लेबाजी शुरू, वैद्य और हीली क्रीज पर

यूपी वारियर्स की बल्लेबाजी शुरू को गयी है. देविका वैद्य और एलिसा हीली क्रीज पर मौजूद हैं. यूपी को जीतने के लिए 20 ओवर में 139 रनों की जरूरत है.

आरसीबी ने यूपी को दिया 139 रनों का लक्ष्य

यूपी के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए आरसीबी को 138 रनों पर रोक दिया. अब जीत के लिए यूपी वारियर्स की टीम को 139 रन बनाने होंगे. आरसीबी की ओर से एलिस पेरी ने सबसे अधिक 52 रन बनाये. सोफी डिवाइन 36 रन का योगदान दिया. यूपी की ओर से सोफी एक्लेस्टोन ने चार विकेट चटकाये.

ऋचा घोष आउट, आरसीबी को आठवां झटका

ऋचा घोष एक रन बनाकर रन आउट हो गयी हैं. आरसीबी को आठवां झटका लगा है. टीम ने 18 ओवर में 136 रन बनाये हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola