Hockey World Cup Live Updates: जर्मनी ने जापान को हराकर किया विजयी शुरुआत, 3-0 से ज���ता मैच

Updated:
विज्ञापन

Sports News Live Updates in Hindi: FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में दूसरे दिन भी चार मुकाबले खेले गये. पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने चिली को 3-1 से हराया. जबकि दूसरे मैच में नीदरलैंड ने मलयेशिया को 4-0 से हरा दिया. इसके बाद आज के तीसरे मुकाबले में बेल्जियम ने कोरिया को 5-0 से करारी शिकस्त दी. वहीं आज के आखिरी मुकाबले में जर्मनी की टीम ने जापान पर 3-0 से जीत दर्ज की. बता दें कि पहले दिन भी चार मुकाबले खेले गये थे. जिसमें भारत ने स्पेन को हराकर अपने अभियान की विजयी शुरुआत की थी.

विज्ञापन

जर्मनी ने जापान को 3-0 से हराया

जर्मनी और जापान के बीच खेले गए मैच में जर्मनी की टीम ने 3-0 से जीत दर्ज की. जर्मनी के लिए ग्रामबश मैट ने 35वें मिनट में, रुहर क्रिस्टोफर ने 40वें मिनट में और प्रिंज थीस ने 48वें मिनट में गोल किया. वहीं जापान की टीम पूरे मैच में गोल के लिए संघर्ष करती दिखी. हालांकि, इस मैच में जर्मनी को कुल 7 पनेल्टी कॉर्नर मिला जबकि जापान को एक पनेल्टी कॉर्नर मिला था.

जर्मनी ने दागे दो गोल

जर्मनी ने तीसरे क्वार्टर में दो गोल कर जापान के खिलाफ 2-0 की बढ़त बना ली है. जर्मनी के लिए ग्रामबश मैट ने 35वें मिनट में मैच का पहला गोल किया. ये गोल पनेल्टी कॉर्नर में आया. इसके बाद 40वें मिनट में रुहर क्रिस्टोफर ने दूसरा गोल किया. वहीं जापान की टीम लगातार गोल का प्रयास कर रही है पर सफल नहीं हो सकी.

हाफ टाइम तक नहीं हुआ एक भी गोल

जर्मनी और जापान के बीच जारी मैच के हाफ टाइम तक भी दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकी. हालांकि जर्मनी को इस दौरान दो पनेल्टी कॉर्नर मिला था, लेकिन टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी.

पहले क्वार्टर में नहीं हुआ एक भी गोल

जर्मनी और जापान के बीच जारी मैच के पहले क्वार्टर में दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकी. हालांकि जर्मनी को 13वें मिनट में पनेल्टी कॉर्नर मिला था, लेकिन टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी.

जर्मनी और जापान के बीच शुरू हुआ मुकाबला

हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में आज के आखिरी मैच में जर्मनी और जापान की टीम आमने-सामने है. दोनों टीमें इस वर्ल्ड कप का अपना पहला मैच खेल रही है.

बेल्जियम ने कोरिया को हराया

बेल्जियम ने अपने पहले वर्ल्ड कप मैच में कोरिया को 5-0 से हरा दिया है. बेल्जियम ने मैच में 3 फिल्ड गोल और 2 पनेल्टी गोल दागे. टीम के लिए हेंड्रिकक्स अलेक्जेंडर ने 30वें मिनट, Cosyns Tanguy ने 42वें मिनट, वैन ऑबेल फ्लोरेंट ने 49वें मिनट, डॉकिएर सेबस्टियन ने 51वें मिनट और डी स्लोवर आर्थर ने 57वें मिनट पर गोल किया. बता दें कि हाफ टाइम तक दोनों ही टीमें एक भी गोल नहीं कर सकी थी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola