Live Updates

Ind vs SL 1st ODI Highlights: टीम इंडिया ने श्रीलंका को 67 रन से रौंदा, कोहली ने जड़ा विराट शतक

Updated:
विज्ञापन

India vs Sri Lanka 1st ODI Highlights: भारत ने श्रीलंका को मंगलवार को गुवाहाटी में तीन वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 67 रनों से हरा दिया है. श्रीलंका ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के शतक से श्रीलंका को 374 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में श्रीलंका आठ विकेट खोकर 306 रन ही बना सकी. कप्तान रोहित शर्मा ने 87 रनों की शानदार पारी खेली तो विराट कोहली ने 113 रन की शतकीय पारी खेलकर सचिन तेंदुलकर के दो रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. सीरीज में भारत ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. पारी की शुरुआत करते हुए शुभमन गिल ने भी 70 रनों की पारी खेली.

विज्ञापन

67 रन से जीता भारत 

विराट कोहली के शतक (113 रन) और रोहित शर्मा (83 रन), शुभमन गिल (70 रन) के अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने गुवाहाटी में पहले वनडे में श्रीलंका को 67 रनों से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद भारत ने 374 रनों का विशाल लक्ष्य सेट किया. उसके बाद श्रीलंका की टीम आठ विकेट खोकर 306 रन ही बना सकी. गेंदबाजी की बात करें तो उमरान मलिक ने तीन विकेट चटकाये. मोहम्मद सिराज को दो विकेट मिले. हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शामी और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट चटकाये.

दासुन शनाका ने जड़ा शतक

दासुन शनाका ने शतक जड़ दिया है. उन्होंने 87 गेंद पर 102 रनों की पारी खेली. अपनी पारी मे��� उन्होंने 12 चौके और दो छक्के लगाये.

करुणारत्ने आउट, श्रीलंका को आठवां झटका

श्रीलंका को आठवां झटका लगा है. मैच पर पूरी तरह भारत ने शिकंजा कस लिया है. हार्दिक पांड्या को पहली सफलता मिली है. हार्दिक की गेंद पर चमिका करुणारत्ने का कैच कप्तान रोहित शर्मा ने लपका.

श्रीलंका को लगातार दो झटके

श्रीलंका को बैक टू बैक दो झटके लगे हैं. युजवेंद्र चहल ने पहले वानिंदु हसरंगा को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराया. उसके बाद उमरान मलिक ने अपना तीसरा शिकार किया. मलिक ने दुनिथ वेललेज को शून्य पर पवेलियन भेज दिया. श्रीलंका टीम की हालत खराब है.

उमरान ने श्रीलंका का दिया 5वां झटका, निसांका 72 पर आउट

भारत के तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने श्रीलंका को 31वें ओवर की चौथी गेंद पर पांचवां झटका दिया. उन्होंने सेट बैटर पाथुम निसांका को पवेलियन का रास्ता दिखाया. निसांका ने 80 गेंदों का सामना किया, जिसमें 141 चौकों की मदद से 72 रन बनाये. निसांका का कैच अक्षर पटेल ने लपका. 31 ओवर की समाप्ति पर श्रीलंका का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 161 रन है.

शामी ने श्रीलंका का दिया चौथा झटका

मोहम्मद शामी ने 25वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौथा झटका दिया. धनंजय डीसिल्वा को 47 के स्कोर पर अपना शिकार किया. धनंजय का कैच विकेट कीपर केएल राहुल ने लपका. धनंजय ने 40 गेंदों का सामना किया, जिसमें 9 चौके जमाये.

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola