World Cup NZ vs Ban: केन विलियमसन और डेरिल मिशेल के अर्धशतक ने न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को हराया
विश्वकप 2023 में आज दोपहर दो बजे न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच अहम मुकाबला खेला गया. न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप 2023 में लगातार तीसरी जीत दर्ज कर ली है. इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गयी है. केन विलियमसन और डेरिल मिशेल ने कमाल की बल्लेबाजी की और अर्धशतक जड़ा. विलियमसन ने अंगूठे की चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 107 गेंद पर 78 रन बनाए जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल हैं.
न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया
न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप 2023 में लगातार तीसरी जीत दर्ज कर ली है. केन विलियमसन और डेरिल मिशेल ने कमाल की बल्लेबाजी की और अर्धशतक जड़ा. यूजीलैंड के सामने 246 रन का लक्ष्य था और उसने 42.5 ओवर में दो विकेट पर 248 रन बनाकर आसान की दर्ज की. विलियमसन ने अंगूठे की चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 107 गेंद पर 78 रन बनाए जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल हैं. उन्होंने एक छोर संभाल कर पारी संवारने का काम किया. न्यूजीलैंड के कप्तान ने डेवोन कॉनवे (59 गेंद पर 45 रन) के साथ 80 रन की साझेदारी की जबकि मिशेल (67 गेंद पर नाबाद 89 रन, छह चौके, चार छक्के) के साथ उन्होंने 108 रन जोड़े. मिशेल ने छक्के से अपनी पारी की शुरुआत की थी और उन्होंने छक्के से ही मैच का अंत भी किया. न्यूजीलैंड की यह लगातार तीसरी जीत है जिससे वह 6 अंक लेकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है.
डेरिल मिशेल ने भी जड़ा अर्धशतक
केन विलियमसन के बाद डेरिल ��िशेल ने भी अर्धशतक जड़ दिया है. मिशेल ने 45 गेंद पर 50 रन पूरे कर लिए हैं.
केन विलियमसन ने जड़ा पचासा
केन विलियमसन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. उन्होंने 81 गेंद पर 50 रन पूरे किए. न्यूजीलैंड आराम से लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है. हालांकि टीम के दो बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं.
न्यूजीलैंड को दूसरा झटका, डेवोन कॉनवे आउट
डेवोन कॉनवे आउट हो गए हैं. न्यूजीलैंड को दूसरा झटका लगा है. शाकिब अल हसन ने कॉनवे को पगबाधा आउट कर दिया है.
रचिन रवींद्र आउट, न्यूजीलैंड को पहला झटका
रचिन रवींद्र आउट हो गए हैं. आज वह बल्ले से कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं. न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा है. न्यूजीलैंड को तीसरे ही ओवर में पहला झटका लगा है.
बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को दिया 246 रन का लक्ष्य
लॉकी फर्ग्युसन की अगुवाई में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने चेपक की धीमी गति के गेंदबाजों के लिए अनुकूल मानी जा रही पिच पर अपना कमाल दिखाया. बांग्लादेश को एकदिवसीय विश्व कप के मैच में शुक्रवार को यहां 9 विकेट पर 245 रन ही बनाने दिए. बांग्लादेश की पारी शुरू में लड़खड़ा गई थी और एक समय उसका स्कोर चार विकेट पर 56 रन था. बांग्लादेश यदि 250 रन के करीब पहुंचने में सफल रहा तो उसका श्रेय अपना पांचवा विश्व कप खेल रहे मुशफिकुर रहीम (75 गेंद पर 66 रन, छह चौके, दो छक्के) और कप्तान शाकिब अल हसन (51 गेंद पर 40 रन, तीन चौके, दो छक्के) की 96 रन की साझेदारी और महमूदुल्लाह की नाबाद 41 रन की पारी को जाता है.
लेखक के बारे में
By Rajneesh Anand
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए