IND vs PAK World Cup: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, प्वाइंट टेबल में टॉप पर
New Delhi: India’s captain Rohit Sharma plays a shot during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between India and Afghanistan, at Arun Jaitley Stadium, in New Delhi, Wednesday, Oct. 11, 2023. (PTI Photo/Manvender Vashist Lav) (PTI10_11_2023_000347A)
India vs Pakistan, Cricket World Cup 2023: भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया है. रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान की पूरी टीम को 42.5 ओवर में 191 रन पर समेट दिया. भारत की ओर से बुमराह, सिराज, कुलदीप, जडेजा और हार्दिक पांड्या ने दो-छो विकेट चटकाए. भारत ने बाद में रोहित शर्मा के 86 रनों की ताबड़तोड़ पारी के दम पर 30.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर यह आठवीं जीत दर्ज की है. इसके साथ ही भारत अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गया है.
भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा
भारत ने वर्ल्ड कप के मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया है. यह वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर आठवीं जीत है. गेंदबाजों के कमाल के बाद कप्तान रोहित शर्मा के 86 रनों की ताबड़तोड़ पारी के दम पर भारत ने पाकिस्तान की ओर से मिले 192 रन के लक्ष्य को 30.3 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया. श्रेयस अय्यर बल्ले से काफी शानदार फॉर्म में दिखे और 53 रन बनाकर नाबाद रहे. भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का एक भी मौका नहीं दिया और 50 ओवर के अंदर ही 191 रन पर ढेर कर दिया.
IND vs PAK Live Score: रोहित शर्मा आउट, भारत को तीसरा झटका
कप्तान रोहित शर्मा 86 रन बनाकर आउट हो गए हैं. भारत को तीसरा झटका लगा है. रोहित ने अपनी पारी में छह चौके और छह छक्के लगाए. नये बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर केएल राहुल आए हैं. भारत को यह मुकाबला जीतने के लिए अब 28 ओवर में 35 रनों की जरूरत है.
IND vs PAK Live Score: 20 ओवर में भारत का स्कोर 142 रन
टीम इंडिया ने 20 ओवर में 142 रन बना लिए हैं. रोहित शर्मा 75 गेंद पर 80 रन बनाकर खेल रहे हैं. विराट कोहली के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए हैं. श्रेयस 34 गेंद पर 28 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs PAK Live Score: रोहित शर्मा ने जड़ा अर्धशतक
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़ दिया है. उन्होंने 36 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने अपनी पारी में तीने चौके और चार छक्के लगाए.
IND vs PAK Live Score: विराट कोहली आउट, भारत को दूसरा झटका
किंग कोहली अभी खुलकर खेल भी नहीं रहे थे कि हसन अली ने उन्हें 16 रन के स्कोर पर आउट कर दिया. कोहली का कैच नवाज ने लपका. भारत को दूसरा झटका 10वें ओवर में 79 के स्कोर पर लगा. नये बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर श्रेयस अय्यर आए हैं.
IND vs PAK Live Score: विराट कोहली के रन आउट होने का चांस
विराट कोहली के रन आउट का चांस बना था जब उनके और रोहित शर्मा के बीच रन लेने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी थी. हालांकि कोहली बच गए.
लेखक के बारे में
By अमलेश नंदन सिन्हा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए