ePaper
Live Updates

रूस-यूक्रेन वॉर अपडेट: यूक्रेन के मिलिट्री ट्रेनिंग बेस पर रूस का मिसाइल अटैक, 180 लड़ाके मारे गए

Updated at : 14 Mar 2022 7:20 AM (IST)
विज्ञापन
रूस-यूक्रेन वॉर अपडेट: यूक्रेन के मिलिट्री ट्रेनिंग बेस पर रूस का मिसाइल अटैक, 180 लड़ाके मारे गए

Mariupol : Smoke is seen from an apartment building after the shelling of a residential district in Mariupol, Ukraine, Friday, March 11, 2022. AP/PTI(AP03_12_2022_000222B)

रूस-यूक्रेन वॉर अपडेट LIVE Updates : यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध का आज 19वां दिन है. रूस की ओर से दावा किया गया है कि रूस ने यूक्रेन के मिलिट्री ट्रेनिंग बेस पर 30 से ज्यादा मिसाइल हमले किये हैं जिसमें 180 से ज्यादा ऐसे विदेशी लड़ाके मारे गए हैं. हर अपडेट जानें यहां

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
7:20 AM. 14 Mar 227:20 AM. 14 Mar

24 में 19 इलाकों में एयर रेड अलर्ट

यूक्रेन की ओर से दावा किया जा रहा है कि उसने 13 मार्च को रूसी सेना के 4 प्लेन और 3 हेलिकॉप्टर मार गिराये हैं. हमला एंटी एयर क्राफ्ट मिसाइल से किया गया था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन पर रूसी सेना हवाई हमले कर रही है. 24 में 19 इलाकों में एयर रेड अलर्ट जारी किया गया है.

7:20 AM. 14 Mar 227:20 AM. 14 Mar

यूक्रेन के मिलिट्री ट्रेनिंग बेस पर रूस का मिसाइल अटैक

रूस की ओर से दावा किया गया है कि रूस ने यूक्रेन के मिलिट्री ट्रेनिंग बेस पर 30 से ज्यादा मिसाइल हमले किये हैं जिसमें 180 से ज्यादा ऐसे विदेशी लड़ाके मारे गए हैं. मारे गये लड़ाके यूक्रेन की ओर से जंग लड़ रहे थे. रूस की ओर से यह हमला पश्चिमी यूक्रेन में स्थित सैन्य ठिकाने पर किया.

10:32 PM. 13 Mar 2210:32 PM. 13 Mar

यूक्रेन में रूसी बलों की प्रगति से हताश हैं पुतिन: अमेरिका के सुरक्षा सलाहकार

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) जेक सुलिवन ने रविवार को कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन में अपने बलों की प्रगति से हताश हैं. साथ ही सुलिवन ने संकल्प जताया कि नाटो क्षेत्र की एक-एक इंच जमीन की सुरक्षा की जाएगी. सुलिवन ने सीएनएन को दिए साक्षात्कार में कहा कि व्लादिमीर पुतिन इस तथ्य से हताश हैं कि उनकी सेना यूक्रेन में उस तरह की प्रगति नहीं दिखा पा रही, जैसा कि उन्होंने कीव समेत प्रमुख शहरों को लेकर अपेक्षा जतायी थी.

10:32 PM. 13 Mar 2210:32 PM. 13 Mar

यूक्रेनी सेना ने रूस के 74 विमान और 86 हेलिकॉप्टर मार गिराए

यूक्रेन के रक्षा अधिकारियों ने बताया है कि 24 फरवरी से रूस की ओर से हमले की शुरुआत के बाद से 13 मार्च की सुबह छह बजे तक यूक्रेनी बलों ने रूस के 74 विमान और 86 हेलिकॉप्टर मार गिराए हैं. इसके अलावा रूस के 374 टैंक भी नष्ट किए जा चुके हैं. यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, इस युद्ध में अब तक रूस के 12,500 से अधिक सैनिक मारे जा चुके हैं.

10:32 PM. 13 Mar 2210:32 PM. 13 Mar

पोप फ्रांसिस ने यूक्रेन में बच्चों व निहत्थे आम नागरिकों की हत्या की निंदा की

पोप फ्रांसिस ने यूक्रेन में जारी रूसी हमले में निहत्थे आम नागरिकों और बच्चों की हत्या को बर्बरता करार देते हुए इसकी निंदा की। पोप ने आग्रह किया कि शहरों के कब्रिस्तान में तब्दील होने से पहले तत्काल युद्ध को रोका जाना चाहिए. यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद से रविवार को पोप ने बेहद कड़े शब्दों में इसकी निंदा की. सेंट पीटर्स स्क्वायर में रविवार को एकत्र करीब 25,000 लोगों को संबोधित करते हुए पोप ने कहा कि मैं कहता हूं कि ईश्वर के नाम पर इस नरसंहार को रोक दो.

10:32 PM. 13 Mar 2210:32 PM. 13 Mar

पोलैंड सीमा के करीब तक पहुंचा युद्ध, रूसी हवाई हमले में 9 की मौत

पश्चिमी यूक्रेन में स्थित सैन्य प्रशिक्षण अड्डे पर हुए रूसी हवाई हमले में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई जबकि 57 अन्य घायल हुए हैं. एक स्थानीय अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. इस रूसी हमले से युद्ध पोलैंड सीमा के करीब तक पहुंच गया है. इससे पहले रूस के एक वरिष्ठ राजनयिक ने चेताया था कि विदेशों से यूक्रेन को मिलने वाले सैन्य साजो-सामान को मॉस्को निशाना बनाएगा.

10:32 PM. 13 Mar 2210:32 PM. 13 Mar

दक्षिणी यूक्रेनी शहर मायकोलाइव पर हवाई हमले में 9 लोग मारे गए

रॉयटर के मुताबिक, दक्षिणी यूक्रेनी शहर मायकोलाइव पर हवाई हमले में नौ लोग मारे गए हैं. क्षेत्रीय गवर्नर विटाली किम ने एक ऑनलाइन बयान में कहा है.

10:32 PM. 13 Mar 2210:32 PM. 13 Mar

ल्वीव क्षेत्र में एक सैन्य क्षेत्र पर रूस के हवाई हमले में 9 लोगों की मौत

यूक्रेन के ल्वीव क्षेत्र के गवर्नर ने कहा कि एक सैन्य क्षेत्र पर रूस के हवाई हमले में नौ लोगों की मौत हुई और 57 लोग घायल हुए. वहीं, प्रधानमंत्री को यूक्रेन संबंधी घटनाक्रम, भारतीयों और पड़ोसी देशों के कुछ नागरिकों को निकालने के लिए चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन गंगा के बारे में जानकारी दी गई.

2:15 PM. 13 Mar 222:15 PM. 13 Mar

यूक्रेन की सेना ने कहा

यूक्रेन की सेना ने कहा कि रूसी सेना ने रणनीतिक बंदरगाह की घेराबंदी को मजबूत करते हुए मारियुपोल के पूर्वी बाहरी इलाके पर कब्जा कर लिया. यूक्रेन के राष्ट्रपति वालोदिमीर जेलेंस्की ने एक वीडियो संबोधन के दौरान कहा कि वे मारियुपोल पर 24 घंटे बमबारी कर रहे हैं, मिसाइलें दाग रहे हैं. यह नफरत है. वे बच्चों को मार रहे हैं. मारियुपोल में एसोसिएटेड प्रेस के एक पत्रकार ने नौ मंजिला अपार्टमेंट की इमारत पर टैंकों की गोलीबारी देखी.

2:15 PM. 13 Mar 222:15 PM. 13 Mar

मिलिट्री ट्रेनिंग सेंटर पर एयरस्ट्राइक

रूस की ओर से यूक्रेन के लवीव में एयरस्ट्राइक की खबर आ रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह एयरस्ट्राइक लवीव ओब्लास्ट में स्थिति मिलिट्री ट्रेनिंग सेंटर पर रूसी सेना ने की है. दावा किया जा रहा है कि रूस की ओर से कम से कम आठ मिसाइलें दागी गई.

2:15 PM. 13 Mar 222:15 PM. 13 Mar

जेलेंस्की ने रूस पर लगाया आरोप

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस पर उनके देश को तोड़ने और ‘‘आतंक के एक नए चरण” को शुरू करने तथा मारियुपोल के पश्चिम में एक शहर के महापौर को हिरासत में लेने का आरोप लगाया है. यूक्रेन के एक अधिकारी ने कहा कि रूसी सैनिकों ने शनिवार को मारियुपोल पहुंचने की कोशिश कर रहे एक काफिले को लूट लिया और अन्य वाहनों को भी वहां जाने से रोक दिया.

2:15 PM. 13 Mar 222:15 PM. 13 Mar

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि यूक्रेन में गोलाबारी के दौरान मारे गए एमबीबीएस के छात्र नवीन शेखरप्पा के पार्थिव शरीर को वापस लाने की प्रक्रिया वहां गोलाबारी बंद होने के बाद जल्द ही फिर से शुरू की जाएगी.

2:15 PM. 13 Mar 222:15 PM. 13 Mar

संघर्ष विराम के लिए हुई वार्ता शनिवार को फिर विफल

संघर्ष विराम के लिए हुई वार्ता शनिवार को फिर विफल रही और जब अमेरिका ने यूक्रेन को हथियारों के लिए 20 करोड़ डॉलर की राशि फिर प्रदान करने की योजना की घोषणा की तो एक वरिष्ठ रूसी राजनयिक ने चेतावनी दी कि मास्को सैन्य उपकरणों की विदेशी खेप पर भी हमला कर सकता है.

2:15 PM. 13 Mar 222:15 PM. 13 Mar

जेलेंस्की ने कहा- सोशल मीडिया पर न पोस्ट करें सेना के संबंध में

रूस की ओर से यूक्रेन के कई शहरों में जोरदार हमला जारी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रविवार सुबह-सुबह कई शहरों पर एयर स्ट्राइक की आवाज सुनाई दी. इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने लोगों से अपील की है कि वे यूक्रेनी सेना की गतिविधि सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से बचें.

2:15 PM. 13 Mar 222:15 PM. 13 Mar

मारियुपोल में 1,500 से अधिक लोग मारे गए

महापौर के कार्यालय के अनुसार हमले में मारियुपोल में 1,500 से अधिक लोग मारे गए हैं और शवों को सामूहिक कब्रों में दफनाने के प्रयास भी गोलाबारी के कारण बाधित हो रहे हैं.

2:15 PM. 13 Mar 222:15 PM. 13 Mar

कीव के पास रूस का हमला बढ़ा

रूस ने यूक्रेन के शहरों पर बमबारी तेज कर दी है और देश के दक्षिण में मारियुपोल पर शिकंजा और कसते हुए राजधानी कीव के बाहरी इलाकों में गोलाबारी तेज कर दी है. रूस के आक्रमण से मारियुपोल सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है. निरंतर गोलाबारी ने 430,000 की आबादी वाले शहर में भोजन, पानी और दवा लाने तथा फंसे हुए नागरिकों को निकालने के प्रयासों को विफल कर दिया है.

2:15 PM. 13 Mar 222:15 PM. 13 Mar

जेलेंस्की ने ‘छद्म गणराज्य’ के प्रति आगाह किया

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस उनके देश को तोड़ने के लिए यूक्रेन में नया ‘‘छद्म गणराज्य” बनाने की कोशिश कर रहा है. जेलेंस्की ने शनिवार रात को देश के नाम अपने संबोधन में यह बात कही.

2:15 PM. 13 Mar 222:15 PM. 13 Mar

कीव के करीब रूस की सेना पहुंची

यूक्रेन की राजधावी कीव के करीब रूस की सेना पहुंची. लगातार बम बरसा रही है.

2:15 PM. 13 Mar 222:15 PM. 13 Mar

लोगों से तुरंत मेट्रो शेल्टर में जाने के लिए कहा गया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन के उमान, खार्किव, क्रामटोर्स्क, स्लोवियनस्क, विन्नित्सिया, कीव, पोल्टावा, ज़ाइटॉमिर, खमेलनित्स्की, ल्विव, ओडेसा, वोलिन, ज़ापोरिज़्झा, बेरेज़िव्का, इज़मेल, किलिया, युज़ने, चेर्नोमोर्स्क, बिलाइवका, और अवदिवका में रेड सायरन एक्‍टिव कर दिये गये हैं. यही नहीं कीव, रिव्ने, चर्नीहीव, टेरनोपिल, डीनिप्रो, चर्कासी और सुमी ओब्लास्ट में लोगों से तुरंत मेट्रो शेल्टर में जाने के लिए कहा गया है.

2:15 PM. 13 Mar 222:15 PM. 13 Mar

यूक्रेन ने रूसी फाइटर जेट और हेलीकॉप्टर को मार गिराया

यूक्रेन ने दावा किया है कि उसकी सेना ने रूसी फाइटर जेट और हेलीकॉप्टर को मार गिराया है. अब तक सेना ने 5.1 अरब डॉलर के रूसी उपकरणों को नष्ट किया है.

2:15 PM. 13 Mar 222:15 PM. 13 Mar

यूक्रेन के हर शहर में बज रहे एयर रेड सायरन

यूक्रेन से युद्ध के 18वें दिन बड़ी खबर आ रही है. यूक्रेन के लगभग हर क्षेत्र में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई है. यहां एयर रेड सायरन की आवाज आ रही है. लोगों से तत्काल मेट्रो शेल्टर में जाने के लिए कहा गया है.

2:15 PM. 13 Mar 222:15 PM. 13 Mar

रेड क्रॉस ने यूक्रेन को रूसी सैनिकों के शव सौंपे

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रेड क्रॉस ने यूक्रेन को रूसी सैनिकों के लिए बॉडी बैग सौंपे हैं, ताकि उनके शव वापस भेजा जा सके.

2:15 PM. 13 Mar 222:15 PM. 13 Mar

यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की पुतिन के साथ बातचीत के लिए तैयार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की पुतिन के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा है कि वह इज़राइल में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके लिए एक शर्त ये है कि बातचीत सीजफायर के बाद ही होगी.

2:15 PM. 13 Mar 222:15 PM. 13 Mar

कीव में पहुंची रूसी सेना

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कीव में रूस की सेना ने महिलाओं और बच्चों पर गोली चलाई जिसमें 1 बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई. आपको बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 18वां दिन है.

7:22 AM. 13 Mar 227:22 AM. 13 Mar

जेलेंस्की इजराइल में पुतिन के साथ बातचीत के लिए तैयार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि युद्ध विराम होने पर वह इजराइल में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं. जेलेंस्की ने शनिवार को कहा कि उन्होंने इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट से कहा कि वह यरुशलम में पुतिन से मिलने के लिए तैयार हैं। बेनेट ने पुतिन के साथ बैठक के लिए मास्को का दौरा किया तथा जेलेंस्की, फ्रांस और जर्मनी के नेताओं के साथ कई बार बात की.

7:22 AM. 13 Mar 227:22 AM. 13 Mar

पुतिन के साथ मैक्रों की बातचीत ‘बहुत स्पष्ट लेकिन कठिन’ थी

फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों के कार्यालय ने कहा है कि जर्मन चांसलर ओलाफ शॉल्त्स और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी त्रिपक्षीय बातचीत ‘‘बहुत स्पष्ट और कठिन भी थी.” फ्रांस के अधिकारियों ने कहा कि पुतिन ने शनिवार को एक घंटे से अधिक समय तक हुई बातचीत के दौरान ऐसा कोई संकेत नहीं दिया कि वह यूक्रेन में युद्ध रोकने का इरादा रखते हैं.

7:22 AM. 13 Mar 227:22 AM. 13 Mar

यूक्रेन को और मदद देंगे बाइडन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन यूक्रेन को 20 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सहायता देने के लिए विदेश विभाग को अधिकृत कर रहे हैं. यह राशि यूक्रेन को हथियार एवं सैन्य सेवाओं, शिक्षा और प्रशिक्षण के लिए दी जाएगी क्योंकि यूक्रेनवासी रूस के आक्रमण का प्रतिकार करना चाहते हैं. यह राशि अमेरिका की ओर से दी जा रही सहायता का हिस्सा है.

7:22 AM. 13 Mar 227:22 AM. 13 Mar

मारियूपोल में मस्जिद को निशाना बनाया

इधर युद्ध के 17वें दिन यूक्रेन की सरकार ने कहा कि रूसी बलों ने मारियूपोल शहर की एक मस्जिद को निशाना बनाया, जिसमें 80 से अधिक लोग ठहरे हुए थे. इस बीच, यूक्रेन की राजधानी कीव के पास रूसी हमले तेज हो गए हैं. हालांकि, सरकार की ओर से जारी बयान में हताहतों की संख्या को लेकर तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई है. इससे पहले तुर्की में स्थित यूक्रेनी दूतावास ने जानकारी दी कि रूस की तरफ से जारी हमले के बीच मारियूपोल में फंसे 86 तुर्की नागरिकों का समूह, जिनमें 34 बच्चे शामिल हैं, वहां से निकलने का प्रयास कर रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola