Live Updates

Russia Ukraine War: यूक्रेन के टीवी चैनल के टावर को रूस ने उड़ाया, चैनल का प्रसारण बंद

Updated:
विज्ञापन

Mykolaivka : An armored vehicle rolls outside Mykolaivka, Donetsk region, the territory controlled by pro-Russian militants, in eastern Ukraine, Sunday, Feb. 27, 2022. Fighting also raged in two eastern territories controlled by pro-Russia separatists. AP/PTI(AP02_28_2022_000012B)

Russia Ukraine War Live Updates: रूस और यूक्रेन के बीच घमासान जारी है. यूक्रेन के टीवी चैनल के टावर को रूस ने ध्वस्त कर दिया. इसके बाद से न्यूज चैनल का प्रसारण ठप हो गया. इसमें 5 लोगों के मारे जाने की भी सूचना है. भारतीय छात्र के शव को वापस लाने की प्रतिबद्धता विदेश मंत्रालय ने जतायी है.

विज्ञापन

यूक्रेन के टीवी चैनल के टावर को रूस ने उड़ाया, चैनल का प्रसारण बंद

रूस की सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव में स्थित एक टीवी चैनल के टावर को उड़ा दिया है. इसके बाद से चैनल का प्रसारण ठप हो गया है. हमले में 5 लोगों के मारे जानेकी बात भी कही जा रही है.

EU प्रमुख ने मोदी से की बात, भारतीय छात्र की मौत पर शोक जताया

यूरोपियन काउंसिल के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने यूक्रेन संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की. मिशेल ने यूक्रेन के खारकीव में हुए हमले में भारतीय छात्र की मौत पर संवेदना प्रकट की. मिशेल ने ट्वीट करके यह जानकारी दी.

रूस और यूक्रेन के बीच 2 मार्च को होगी दूसरे दौर की वार्ता

रूस और यूक्रेन के बीच दूसरे दौर की वार्ता 2 मार्च को हो सकती है. 28 फरवरी को दोनों देशों के बीच पहले दौर की वार्ता हुई थी. हालांकि, बैठक का कोई नतीजा नहीं निकला था और रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिये थे. इस हमले में मंगलवार को एक भारतीय छात्र की मौत हो गयी.

खारकीव के रिहायशी इलाके में रूस ने किया मिसाइल से हमला

रूस ने यूक्रेन के खारकीव शहर पर मिसाइल से हमला कर दिया है. साथ ही कीव के नागरिकों से कहा है कि वे शहर को खाली करके सुरक्षित जगहों पर चले जायें. रूस ने घातक हथियारों से पहले ही हमले की चेतावनी दे रखी है.

खतरनाक हथियार से यूक्रेन पर हमले करेगा रूस

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव से लोगों को निकल जाने के लिए कहा है. रूस ने यूक्रेन के सुरक्षा मुख्यालय को उड़ाने की चेतावनी दी है. उसने कहा है कि यूक्रेन की राजधानी कीव पर खतरनाक हथियार से हमले किये जायेंगे. इसलिए कीव में रह रहे नागरिक राजधानी को छोड़कर अन्यत्र चले जायें.

यूक्रेन बनेगा यूरोपीय संघ का सदस्य देश, संसद में होगी वोटिंग

यूक्रेन अब यूरोपीय संघ का सदस्य देश बन जायेगा. यूरोपियन यूनियन ने यूक्रेन के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है और इसे मंजूरी दे दी है. यूरोपियन यूनियन की संसद में इस पर रात 9 बजे वोटिंग होगी. इसमें सर्वसम्मति से यूक्रेन को ईयू की सदस्यता मिल सकती है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola