Pak vs Nz T20 Highlights: पाकिस्तान ने फाइनल में मारी एंट्री, न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया
Pak vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. सिडनी में खेले इस मैच में पाकिस्तान टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की. न्यूजीलैंड टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 152 रन बनाए थे. जबाव में पाकिस्तान टीम ने 19.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. पाकिस्तान के दोनों सलामी बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं गेंदबाजों में शाहिन अफरीदी ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके.
पाकिस्तान ने 7 विकेट से जीता मैच
पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की. न्यूजीलैंड टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 152 रन बनाए थे. जबाव में पाकिस्तान टीम ने 19.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया. पाकिस्तान के दोनों सलामी बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. इसी के साथ पाकिस्तान टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया.
पाकिस्तान को लगा दूसरा झटका, रिजवान आउट,
17वें ओवर की आखिरी गेंद पर ट्रेंट बोल्ट ने पाकिस्तान को एक और झटका दे दिया है. बोल्ट ने रिजवान को पवेलियन भेज दिया है. रिजवान 43 गेंद पर 57 रन बनाकर आउट हुए. बाएं हाथ के बल्लेबाज शान मसूद क्रीज पर आए.
पाकिस्तान का पहला विकेट गिरा, बाबर आउट
ट्रेंट बोल्ट ने आखिरकार 13वें ओवर की चौथी गेंद पर न्यूजीलैंड को पहली सफलता दिलायी. बाबर आजम 42 गेंद में 53 रन बनाकर पवेलियन लौटे. दाएं हाथ के बल्लेबाज मोहम्मद हारिस क्रीज पर आए.
100 के पार पाकिस्तान, बाबर ने जड़ा अर्धशतक
पाकिस्तान ने 10 ओवर में बनाए 87 रन
153 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान टीम ने 10 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाये 87 रन बना लिए हैं. न्यूजीलैंड का कोई भी गेंदबाज बाबर (43) और रिजवान (41) की साझेदारी को नहीं तोड़ सका है.
पाकिस्तान की पारी शुरू, बाबर-रिजवान क्रीज पर
153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की ओर से बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान क्रीज पर आए. न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट करेंगे पहला ओवर.
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए