Live Updates

Weather Forecast LIVE: दिल्ली में उमस, झारखंड में झमाझम बारिश, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast LIVE Today: स्काइमेट वेदर के अनुसार, निमानसून ट्रफ जैसलमेर, कोटा, गुना, सतना, डाल्टनगंज, दीघा से होकर पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक जा रही है. झारखंड के पश्चिमी हिस्सों पर चक्रवाती चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है. जानें कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

विज्ञापन

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री कम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी. भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 87 प्रतिशत रही. अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है.

दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो समान्य से एक डिग्री अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर में सापेक्षिक आर्द्रता शाम साढ़े पांच बजे 57 प्रतिशत रही. मौसम विभाग ने बुधवार को आसमान साफ रहने का पुर्वानुमान लगाया है.

लक्षद्वीप और रायलसीमा में हो सकती है हल्की बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और रायलसीमा में हल्की बारिश हो सकती है.

राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के आसार

स्काइमेट वेदर के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश, दक्षिण गुजरात और दक्षिण पूर्व राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.

यहां भारी बारिश की संभावना

स्काइमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, महाराष्ट्र, ओडिशा के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

बिहार के औरंगाबाद व गया में ठनका का अलर्ट

औरंगाबाद व गया में ठनका का अलर्ट है. इसके अलावा बक्सर, रोहतास, कैमूर, भोजपुर, पटना, अरवल, जहानाबाद, नवादा, लखीसराय, गया में भी वज्रपात की चेतावनी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola