New Parliament Building: पीएम मोदी के हाथों नये संसद भवन के उद्घाटन के विरोध में जदयू उपवास करेगा

Updated:
विज्ञापन

New Parliament Building Controversy Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नये संसद भवन का 28 मई को उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि नया संसद भवन हर भारतीय को गौरवान्वित करेगा. उन्होंने नवनिर्मित परिसर का एक वीडियो भी साझा किया. पीएम मोदी ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए लोगों से ‘माई पार्लियामेंट माई प्राइड’ हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए अपने ‘वॉयसओवर’ के साथ वीडियो साझा करने का भी आग्रह किया. नये संसद भवन को लेकर हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ

विज्ञापन

प्रधानमंत्री के हाथों नये संसद भवन के उद्घाटन के विरोध में जदयू उपवास करेगा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नये संसद भवन के उद्घाटन के विरोध में रविवार को यहां एक दिन का उपवास रखेगी.

कांग्रेस को गांधी परिवार के बाहर कुछ पचता नहीं: आरके सिंह

केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी ने संसद एनेक्सी का उद्घाटन किया था और राजीव गांधी ने संसद पुस्तकालय का उद्घाटन किया था. इन्हें परिवार के बाहर कुछ पचता नहीं है…ये स्वतंत्र भारत है और ये किसी परिवार का उपनिवेश नहीं है. हमारे लिए एक सदी में एक बहुत बड़ा पर्व है, एक बहुत अच्छा संसद भवन बना है. लोकतंत्र का ये सबसे बड़ा पर्व है.

बीआरएस के नेता नये संसद के उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होंगे

बीआरएस सूत्र के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने खबर दी है कि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के नेता 28 मई को होने वाले नये संसद के उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होंगे.

विपक्षी दलों का संसद भवन के उद्घाटन समारोह के बहिष्कार का फैसला निंदनीय

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने संसद के नये भवन के उद्घाटन समारोह को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दीं और इस कार्यक्रम के बहिष्कार के लिए विपक्षी दलों की निंदा की. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में कहा, ‘‘मैं और मेरी पार्टी 19 विपक्षी दलों द्वारा संसद के नए भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार किये जाने के फैसले की निंदा करते हैं. इस ऐतिहासिक क्षण का बहिष्कार करने का फैसला लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं पर हमला है.

नयी संसद भवन की इमारत देखकर हर भारतीय गौरवान्वित होगा, बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि नई संसद भवन की इमारत देखकर हर भारतीय गौरवान्वित होगा. उन्होंने कहा कि यह वीडियो इस प्रतिष्ठित इमारत की झलक पेश करता है. मेरा एक विशेष अनुरोध है- इस वीडियो को अपने स्वयं के वॉयस-ओवर के साथ साझा करें, जो आपके विचारों को व्यक्त करता है. मैं उनमें से कुछ को री-ट्वीट करूंगा.

नये संसद भवन की पहली झलक आयी सामने

नये संसद भवन की पहली झलक सामने आयी है जिसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को उद्घाटन करेंगे. इधर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि सेंगोल(राजदंड) भारत की लोकतांत्रिक आजादी का प्रतीक है, जो हमारे स्वर्णिम इतिहास का एक विशिष्ट अंग है उस प्रतीक को गांधी खानदान ने एक म्यूजियम के किसी अंधेरे कोने में नेहरू जी की छड़ी के रूप में वर्षों वर्ष तक रख रखा था.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola