Siddaramaiah CM Oath Ceremony: भ्रष्टचार को खारिज करने वाला है कर्नाटक का जनादेश, बोलीं सोनिया गांधी
Siddaramaiah CM Oath Ceremony Updates in Hindi: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने शनिवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य मंत्रिमंडल ने अपनी पहली बैठक में कांग्रेस की पांच गारंटी को लागू करने को ‘‘सैद्धांतिक’’ रूप से मंजूरी दे दी और शुरुआती अनुमानों से संकेत मिलता है कि इससे सरकारी खजाने पर सालाना 50,000 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा. पढ़ें कर्नाटक सरकार से जुड़ी हर खबर यहां
भ्रष्टचार को खारिज करने वाला है कर्नाटक का जनादेश, बोलीं सोनिया गांधी
कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने कर्नाटक में गठित अपनी पार्टी की सरकार को शनिवार को बधाई देते हुए कहा कि राज्य का जनादेश जनता एवं गरीबों के हित में काम करने वाली सरकार के लिए है तथा लोगों ने ‘विभाजन की राजनीति’ और भ्रष्टाचार को खारिज कर दिया है. उन्होंने एक वीडियो संदेश में कर्नाटक की जनता का आभार जताया और इस बात पर प्रसन्नता जताई कि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की अगुवाई में हुई राज्य मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही कांग्रेस की पांचों ‘गारंटी’ को मंजूरी दे दी गयी.
तमिलनाडु भाजपा ने सिद्धरमैया को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के प्रमुख के. अन्नामलाई ने शनिवार को कांग्रेस नेता सिद्धरमैया को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी और पार्टी द्वारा किये गये पांच चुनावी वादों को लागू करने के लिए धन के स्रोत को जानने की मांग की.
गृह लक्ष्मी योजना लागू करने का आदेश
कर्नाटक के CM सिद्धारमैया ने पहला वादा पूरा किया. गृह लक्ष्मी योजना लागू करने का आदेश दिया.
कर्नाटक विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र सोमवार से: मुख्यमंत्री सिद्धारमैया
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शनिवार को कहा कि 22 मई से तीन दिन के लिए विधानसभा का सत्र बुलाया जाएगा. इस दौरान नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी और नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा. कर्नाटक में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत के ठीक एक सप्ताह बाद सिद्धरमैया ने दूसरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री के रूप में, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने उप मुख्यमंत्री के रूप में और आठ विधायकों ने मंत्री के रूप में शपथ ली.
कर्नाटक विधानसभा का सत्र सोमवार से शुरू होगा
कर्नाटक विधानसभा का सत्र सोमवार से शुरू होगा जो बुधवार तक चलेगा. आपको बता दें कि शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है.
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए