Breaking News: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने केंद्र को दिया अल्टीमेटम, 1 नवंबर से प्रदर्शन की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले

विज्ञापन

मणिपुर में जलते हुए व्यक्ति का वीडियो वायरल

मणिपुर में वायरल एक वीडियो में एक व्यक्ति को कथित तौर पर जलाते हुए दिखाया गया है, जिसे लेकर सोमवार को सरकार ने इस मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश करते हुए कहा कि यह मामला उस घटना से जुड़ा है, जिसमें दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाया गया था. वीडियो सामने आने के बाद एक आदिवासी संगठन ने इस घटना की निंदा की है. माना जा रहा है कि जलते हुए व्यक्ति का वीडियो चार मई का है और इसी दिन भीड़ द्वारा दो महिलाओं को नग्न कर घुमाया गया था. महिलाओं के साथ हुई इस बर्बर घटना का वीडियो जुलाई में सामने आने के बाद देश भर में आक्रोश फैल गया था. (भाषा)

बीजेपी नेता विश्वास सारंग के आवास पर जश्न

नरेला निर्वाचन क्षेत्र से टिकट मिलने के बाद मध्य प्रदेश के मंत्री और बीजेपी नेता विश्वास सारंग के आवास पर जश्न मनाया गया.

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने केंद्र सरकार को अल्टीमेटम

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने केंद्र सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि वो केंद्र सरकार को 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम दे रहे हैं. अगर तब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मैं 1 नवंबर से फिर से विरोध प्रदर्शन शुरू करूंगा.

यूरोपियन यूनियन की बैठक

इजराइस संकट को लेकर यूरोपियन यूनियन की कल बड़ी बैठक हो रही है. इजराइल और हमास के बीच भीषण लड़ाई चल रही है. दोनों ओर से रॉकेट से हमले हो रहे हैं.

क्लाउडिया गोल्डिन को इकोनॉमिक्स में मिला नोबेल प्राइज

इकोनॉमिक्स में इस बार स्वेरिजेस रिक्सबैंक पुरस्कार 2023 क्लाउडिया गोल्डिन को दिया गया है. उन्हें महिलाओं के श्रम बाजार के परिणामों की हमारी समझ को उन्नत करने के विषय पर नोबेल प्राइज दिया गया है.

देश चाहता है जातिगत जनगणना- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में फैसला लिया गया है कि हम हम जातिगत जनगणना करवाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि हम बीजेपी पर भी इसे करवाने के लिए जोर डालेंगे. राहुल ने कहा कि अगर बीजेपी इसे नहीं करते हैं तो उन्हें पीछे हट जाना चाहिए क्योंकि देश जातिगत जनगणना चाहता है. राहुल गांधी ने कहा कि I-N-D-I-A गठबंधन इसका समर्थन करेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola