Live Updates

Joshimath Crisis: सीएम धामी ने की हाई लेवल मीटिंग, चमोली के लिए 11 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जारी

Updated:
विज्ञापन

Joshimath: Water oozes out after cracks appeared in the houses due to landslides at Vishnupuram Marwari Colony, in the Joshimath of Uttarakhand, Friday, Jan. 6, 2023. (PTI Photo) (PTI01_06_2023_000279B)

Joshimath crisis today : उत्तराखंड के जोशीमठ शहर के दरार और जोखिम भरे घरों में रह रहे करीब 600 परिवारों को शुक्रवार को तत्काल वहां से निकालने का आदेश दिया गया है. यह आदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया है. आपको बता दें कि शहर के कई घरों में दरारें आ गयी हैं और वहां जमीन धंस रही है. इस घटना से पूरे इलाके के लोगों के बीच दहशत का माहौल व्याप्त है. कई लोगों को इलाके से बाहर भी निकाला जा चुका है. जानें जोशीमठ से जुड़ी हर खबर यहां

विज्ञापन

सीएम धामी ने की हाई लेवल मीटिंग, चमोली के लिए 11 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जारी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ भूस्खलन मामले को लेकर एक हाई लेवल मीटिंग की. जिसमें उन्होंने आपदा मद में 11 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जिलाधिकारी चमोली को उपलब्ध कराया. मुख्यमंत्री ऑफिस ने बताया, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि जोशीमठ क्षेत्र के सर्वेक्षण अध्ययन के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार के स्तर पर विभिन्न संस्थानों के बीच आपसी समन्वय भी सुनिश्चित किया जाए ताकि इस संबंध में तेजी से प्रभावी प्रयास सुनिश्चित किए जा सकें.

उत्तराखंड भूस्खलन मामले में डीएम ने कहा, जोशीमठ के एक खास क्षेत्र में है समस्या

उत्तराखंड चमोली के डीएम हिमांशु खुराना ने बताया, भू-धंसाव की समस्या जोशीमठ के एक विशेष क्षेत्र में ही है. पूरे शहर में नहीं. यही कारण है कि हम प्रभावित लोगों को शहर के सुरक्षित क्षेत्रों में होटल, होमस्टे आदि में बसा पा रहे हैं.

जोशीमठ भू धंसाव मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

उत्तराखंड के मरम्मत कार्य में सहायता के लिए तुरंत हस्तक्षेप करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है. याचिका में कहा गया कि अपने जीवन और संपत्ति के लिए खतरे का सामना करने वाले जोशीमठ के लोगों को तत्काल राहत प्रदान करने के लिए उत्तराखंड के मरम्मत कार्य में सहायता के लिए तुरंत हस्तक्षेप करे.

उत्तराखंड के सीएम धामी ने जोशीमठ मामले में की उच्च स्तरीय बैठक

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ में भूस्खलन और मकानों में दरार को लेकर आईटीबीपी परिसर में प्रशासन के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की. उत्तराखंड सीएमओ ने बताया, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जोशीमठ में भू-स्खलन से विस्थापित परिवारों को 6 माह के लिए 4000 रुपये प्रति माह की दर से आवास किराया हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष से राशि स्वीकृत की गई है.

चमोली के डीएम ने सभी वार्डों के लिए सेक्टर अधिकारियों को तैनात किया

चमोली के डीएम हिमांशु खुराना ने जोशीमठ के सभी वार्डों में सर्वेक्षण कार्य पूरा करने, प्रभावित परिवारों को वैकल्पिक आश्रय भवनों में स्थानांतरित करने और प्रभावित लोगों के लिए अन्य सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए सभी वार्डों के लिए सेक्टर अधिकारियों को तैनात किया है.

शंकराचार्य ने जोशीमठ के लोगों के लिए राहत पैकेज की मांग की

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने जोशीमठ के लोगों के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग की है. उत्तराखंड के जोशीमठ में बड़े पैमाने पर जारी निर्माण गतिविधियों के कारण जमीन धंसने और इमारतों में दरार पड़ने से स्थानीय लोगों के जीवन पर खतरा मंडराने लगा है.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola