Live Updates

Jagannath Rath Yatra: रांची के बुंडू में राधा रानी मंदिर से मौसी बाड़ी पहुंचे महाप्रभु जगन्नाथ

Updated:
विज्ञापन

Jagannath Rath Yatra Live Updates in Hindi: हर साल जगन्नाथ रथ यात्रा धूमधाम से निकाली जाती है. इस यात्रा में देश-विदेश से लोग शामिल होने पहुंचते हैं. भक्तों के बीच इस यात्रा को लेकर अलग ही उत्साह और उल्लास देखने को मिलता है. इस साल 20 जून यानी आज से यह रथ यात्रा शुरू हो गयी. इस बार भगवान जगन्नाथ की 146वीं रथयात्रा निकाली जा रही है. ओडिशा के पुरी शहर में लाखों लोगों की भीड़ पहुंच चुकी है. वहीं, राजधानी रांची में भी जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जा रही है. ऐसे ही जगन्नाथ रथ यात्रा से जुड़ी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर के लाइव सेक्शन में…

विज्ञापन

रांची के बुंडू में राधा रानी मंदिर से मौसी बाड़ी पहुंचे महाप्रभु जगन्नाथ

Jagannath Rath Yatra: रांची के बुंडू में राधा रानी मंदिर से मौसी बाड़ी पहुंचे महाप्रभु जगन्नाथ

बुंडू : रांची के बुंडू स्थित मौसी बाड़ी रथटांड़ परिसर में पांच परगना का प्रसिद्ध रथयात्रा का आयोजन हुआ. हर साल की भांति इस साल भी पारंपरिक रिवाज के अनुसार बुंडू राधा रानी मंदिर से महाप्रभु जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा मौसी बाड़ी पहुंची. इस दौरान रथमेला में हजारों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे. नौ दिन बाद महाप्रभु मौसी बाड़ी से अपने घर पहुंचेंगे. मेला समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण महतो ने बताया तीन दिनों तक हरि कीर्तन का आयोजन मौसी बाड़ी मंदिर में होगा. इसमें क्षेत्र के छह कीर्तन टीम दिन- रात हरि भजन कीर्तन करेंगे. इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार साव, डीएसपी अजय कुमार, थानेदार इंस्पेक्टर पंकज भूषण, गणेश महतो, रोशन महतो, विकास गोराई, रंजीत लोहरी, मदन कुमार महतो, राजीव लोचन महतो, राज किशोर कुशवाहा, के अलावा काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

खरसावां में भाई-बहन के साथ मौसी बाडी पहुंचे प्रभु जगन्नाथ

Jagannath Rath Yatra: रांची के बुंडू में राधा रानी मंदिर से मौसी बाड़ी पहुंचे महाप्रभु जगन्नाथ

खरसावां, शचिंद्र कुमार दाश : धार्मिक नगरी खरसावां में मंगलवार को प्रभु जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा के साथ राजवाड़ी स्थित जगन्नाथ मंदिर से मौसी बाड़ी गुंड़िचा मंदिर पहुंचे. श्रीमंदिर से मौसीबाड़ी के यात्रा के दौरान जय जगन्नाथ के जयकारे लगते रहे. इससे पूर्व मंगलवार को अमृत बेला पर राजबाडी परिसर स्थित जगन्नाथ मंदिर से प्रभु जगन्नाथ, बदभद्र व बहन सुभद्रा के मूर्तियों को पुरोहितों ने मुख्य सड़क (बड़दांडो) तक पहुंचाया गया. यहां छेरा पोंहरा की रस्म खरसावां के युवराज जीवराज सिंहदेव ने निभाया. फिर बड़ादांडो में विशेष पूजा अर्चना की गयी. इसके बाद जय जगन्नाथ के जयघोष के साथ तीनों विग्रहों को रथ में बैठा कर मौसीबाडी की ओर ले जाया गया. रथ को खींचने के लिये भक्तों की भीड उमड पडी. हर कोई रथ को खींच कर अपने को धन्य समझ रहा था. यहां रथ यात्रा के दौरान भीड़ उमड़ी. भक्त प्रभु जगन्नाथ के जयघोष लगाते रहे. इस दौरान मुख्य रुप से मौके पर राज पुरोहित अंबुजाख्य आचार्य, राजगुरु विमला षडंगी व मंदिर के पूजारी राजाराम सतपथि, राजमाता विजया देवी, राजा गोपाल नारायण सिंहदेव, रानी अपराजीता सिंहदेव, नंदु पांडेय, राकेश दाश, गोवर्धन राउत आदि मौजूद रहे.

खरसावां के गांवों में निकली रथयात्रा

खरसावां व कुचाई के ग्रामीण क्षेत्रों में भी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गयी. खरसावां के दलाईकेला, जोजोकुड़मा, पोटोबेड़ा, संतारी व कुचाई के गालूडीह, बंदोलौहर, चाकड़ी, मुंडादेव में भी प्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा पूरे उत्साह के साथ निकाली गयी. यहां भी भक्तों ने भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर खुशहाली की कामना की.

मेदिनीनगर में रथयात्रा में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

पलामू : मेदिनीनगर में इस्कान की ओर से रथयात्रा का आयोजन हो रहा है. पुलिस लाइन के इस्कान भवन से निकल कर यह रथयात्रा नगर भ्रमण कर रही है. पलामू के चैनपुर में किला स्थित मंदिर से राज परिवार के पारंपरिक पूजा के बाद रथयात्रा निकला गया. वहीं, रेडमा ठाकुरबाड़ी से भी रथयात्रा निकाली जा रही है.

राज्यपाल और मुख्यमंत्री पहुंचे जगन्नाथपुर मंदिर, महाप्रभु का किये दर्शन

Jagannath Rath Yatra: रांची के बुंडू में राधा रानी मंदिर से मौसी बाड़ी पहुंचे महाप्रभु जगन्नाथ

रांची : रथयात्रा को लेकर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर मंदिर पहुंचे. इस दौरान महाप्रभु का रथ खींचते हुए समस्त झारखंड वासियों को भक्ति एवं समर्पण का पर्व रथयात्रा की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. इससे पूर्व राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना कर झारखंड वासियों की सुख, समृद्धि, शांति, खुशहाली तथा प्रगति की प्रार्थना की. इस अवसर पर सांसद संजय सेठ, विधायक नवीन जयसवाल सहित अन्य श्रद्धालु काफी संख्या में उपस्थित थे.

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने की कामना की

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने ट्विटर पोस्ट में कहा: “भगवान के आशीर्वाद और आपके सहयोग से, आइए हम नए ओडिशा के विकास का मार्ग प्रशस्त करें।”

मौसीबाड़ी जाने के लिए रथ पर सवार हुए भगवान जगरनाथ

Jagannath Rath Yatra: रांची के बुंडू में राधा रानी मंदिर से मौसी बाड़ी पहुंचे महाप्रभु जगन्नाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
Nutan Kumari

लेखक के बारे में

By Nutan Kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola