Jharkhand Breaking News Live: रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन से ईडी ने की 10 घंटे पूछताछ

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

आईएएस छवि रंजन से ईडी ने की करीब 10 घंटे पूछताछ

रांची: आईएएस अधिकारी छवि रंजन से आज सोमवार को करीब 10 घंटे ईडी के अधिकारियों ने पूछताछ की. ईडी की ओर से उन्हें समन भेजकर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था. आपको बता दें कि जालसाजी कर जमीन की खरीद-बिक्री मामले में पिछले दिनों ईडी ने छापामारी की थी.

सीयूजे में पृथ्वी दिवस पर पौधरोपण और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

रांची: केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड में के शिक्षा विभाग में पर्यावरण शिक्षा के छात्र- छात्राओं और शिक्षकों ने हर्षोल्लास के साथ पृथ्वी दिवस मनाया. पृथ्वी और वातावरण के जागरूकता और बचाव को लेकर विभाग में छात्रों के बीच कई गतिविधियां की गयीं. पौधरोपण और रंगोली प्रतियोगिता (थीम- ‘सेव अर्थ’) आयोजित की गयी. कुलपति प्रो केबी दास ने इस तरह का जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित करने का निर्देश दिया. शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ शशि सिंह ने B. Ed. के प्रशिक्षुओं को बताया कि जब आप शिक्षक बनेंगे तो आपको बच्चों और समाज के बीच में पृथ्वी और वातावरण के लगातार हो रहे दोहन को रोकने का प्रया, करना होगा. इस अवसर पर डॉ विमल किशोर, डॉ मानवी यादव, डॉ विजय कुमार यादव, डॉ मनोहर कुमार दास, एंजेल नाग, डॉ शिल्पी राज, डॉ रेड्डी, सुमंता हलदर एवं Ph. D के शोधार्थी मौजूद थे.

भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य व विधायक विनोद सिंह पहुंचे बेतला

बेतला: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य व पोलित ब्यूरो सदस्य सह माले विधायक विनोद कुमार सिंह सोमवार की शाम बेतला पहुंचे. इस दौरान भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. कुटमू मोड़ पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जहां उन्होंने मोदी सरकार को तानाशाह बताते हुए उखाड़ फेंकने का संकल्प लेने की अपील की. इसके बाद वे बेतला में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय बैठक में शामिल हुए. बैठक में देश व राज्य के राजनीतिक हालात, पार्टी संगठन की मजबूती एवं झारखंड के ज्वलंत मुद्दों पर संघर्ष की रूपरेखा पर तैयार की जाएगी.

पश्चिमी सिंहभूम के बंदगांव में शॉर्ट सर्किट से घर जलकर खाक, समाजसेवी ने की आर्थिक मदद

बंदगांव, पश्चिमी सिंहभूम. चक्रधरपुर के देवगांव निवासी परमानंद प्रधान के घर में रविवार की दोपहर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ. घटना के दूसरे दिन सोमवार को पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई देवगांव पीड़ित परिवार के यहां पहुंचे. जहां उन्होंने पीड़ित परिवार को एक बोरा चावल तथा नकद राशि देकर आर्थिक मदद की. मुआवजा दिलाने को लेकर उन्होंने अंचलाधिकारी बाल किशोर महतो से बातचीत की. अंचलाधिकारी ने बताया कि पीड़ित का आधार कार्ड, जले हुए घर का फोटो तथा जमीन का खतियान के साथ आवेदन देने को कहा गया है. आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कराएंगे.

चतरा में सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत, तीन घायल

प्रतापपुर (चतरा). घोरीघाट पंचायत के बारेबांध गांव के समीप सोमवार की संध्या में स्कॉर्पियो एवं बाइक के आमने-सामने की हुई जोरदार टक्कर में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई है. मृतक की पहचान प्रतापपुर थाना क्षेत्र की सिदकी पंचायत के हिंदिया कला गांव निवासी राजेंद्र महतो, पिता जगदीश महतो व भरही पंचायत के केवलिया गांव निवासी मैमुन निशा, पति हुसनैन आलम एवं अरबाज आलम, पिता रफीक आलम के रूप में हुई है. घटना में करीब तीन से चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घायलों में शमशाद आलम, नुरैशा बीबी तथा चांदनी खातून का नाम शामिल है.

लूटपाट के तीन दोषियों को 3-3 साल की सजा

सिमडेगा, इलियास. सीजेएम आनंदमणि त्रिपाठी की अदालत ने लूटपाट एवं अवैध हथियार रखने के तीन दोषियों को तीन साल कारवास की सजा सुनाई तथा चार-चार हजार रुपये का जुर्माना लगाया. जुर्माने की राशि नहीं अदा करने की स्थिति में दो माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी. बताया गया कि एक मार्च 2020 को पालकोट निवासी दीपक साहू बाइक से जा रहा था. इसी क्रम में पाकरटांड़ निवासी संजीत नायक, महावीर सिंह व दिलीप सिंह ने हथियार के बल पर उसे रोक लिया तथा उससे 15 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिये थे. इस मामले में अभियोजन पक्ष से प्रभारी लोक अभियोजक अमित कुमार श्रीवास्तन ने दलीलें पेश कीं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola