ePaper
Live Updates

Jharkhand Breaking News LIVE: गुमला में जंगली सूकर ने किसान पर किया हमला, पत्नी ने बचायी जान

Updated at : 21 Jan 2023 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Breaking News LIVE: गुमला में जंगली सूकर ने किसान पर किया हमला, पत्नी ने बचायी जान

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
8:37 PM. 21 Jan 238:37 PM. 21 Jan

गुमला में जंगली सूकर ने किसान पर किया हमला, पत्नी ने दिखायी बहादुरी

गुमला. जंगली सूकर ने जब पति पर हमला किया तो पति की जान बचाने के लिए पत्नी सूकर से भिड़ गयी. काफी मशक्कत के बाद पत्नी सूकर को भगाने में सफल रही, परंतु भागते समय सूकर ने पति के हाथ व पैर को बुरी तरह जख्मी कर दिया.

8:37 PM. 21 Jan 238:37 PM. 21 Jan

धनबाद के बरवाअड्डा में सड़क हादसे में शख्स की मौत

बरवाअड्डा: धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जीटी रोड लोहार बरवा के समीप शनिवार की शाम बस की चपेट में आने से धैया न्यू कालोनी निवासी सुशील दे (48 वर्ष) की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार सुशील दे बरवाअड्डा की ओर से राजगंज की ओर जा रहा था. इसी दौरान बस की चपेट में आ गया.

8:37 PM. 21 Jan 238:37 PM. 21 Jan

कांके में बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली, युवक घायल

कांके: रांची के कांके थाना क्षेत्र के होचर रिंग रोड में गोली चली है. बाइक सवार अपराधियों ने युवक को गोली मारी है. घटना में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस जांच में जुटी है.

8:37 PM. 21 Jan 238:37 PM. 21 Jan

देवघर में 22 जनवरी को यादव महासभा का महाजुटान

गोड्डा के पूर्व विधायक व झारखंड प्रदेश यादव महासभा के संयोजक संजय प्रसाद यादव ने कहा कि अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर यादव महासभा का महाजुटान देवघर में 22 जनवरी को होगा. इसमें संथाल परगना के साथ ही साथ पूरे झारखंड से लोग जुटेंगे. भारत सरकार से मांग की जाएगी कि केंद्र सरकार यथाशीघ्र अहीर रेजिमेंट का गठन करे.

8:37 PM. 21 Jan 238:37 PM. 21 Jan

माओवादी समर दा की तलाश में बोकारो पहुंची चाईबासा पुलिस, चिपकाया इश्तेहार

बेरमो : एक करोड़ के मोस्ट वांटेड इनामी माओवादी समर दा उर्फ अनमोल दा उर्फ सुंशात उर्फ लालचंद हेम्ब्रम की तलाश में पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) की पुलिस शनिवार को पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र के ऊपरघाट पहुंची

8:37 PM. 21 Jan 238:37 PM. 21 Jan

हजारीबाग में सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दो घायल

इचाक: रांची-पटना मार्ग पर शनिवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

8:37 PM. 21 Jan 238:37 PM. 21 Jan

मांडर विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी सन्नी टोप्पो थामेंगे भाजपा का हाथ

मांडर : रांची के मांडर प्रखंड के सोसई आश्रम मैदान में 22 जनवरी को भाजपा की ओर से मिलन समारोह का आयोजन किया गया है. मिलन समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के समक्ष कांग्रेस के युवा नेता सह मांडर विधानसभा के पूर्व पार्टी प्रत्याशी सन्नी टोप्पो अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होंगे. बताया जा रहा है कि मिलन समारोह में दीपक प्रकाश, बाबूलाल मरांडी के अलावा प्रदेश संगठन मंत्री धर्मवीर सिंह, लोहरदगा सांसद सुदर्शन भगत, राज्यसभा सांसद समीर उरांव, आदित्य प्रसाद साहू, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, कांके विधायक समरीलाल व पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर सहित अन्य नेता मौजूद रहेंगे.

8:37 PM. 21 Jan 238:37 PM. 21 Jan

जेपीसी के चार उग्रवादी लातेहार से गिरफ्तार

लातेहार पुलिस को आज शनिवार को नक्सलियों के खिलाफ सफलता मिली है. पुलिस ने जेपीसी के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है.

8:37 PM. 21 Jan 238:37 PM. 21 Jan

पलामू में ट्रैक्टर ने बच्चे को कुचला, मौके पर मौत

पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के मारीभांग गांव में तालाब निर्माण कार्य में लगे ट्रैक्टर ने 10 वर्षीय बच्चे को कुचला. इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.

1:02 PM. 21 Jan 231:02 PM. 21 Jan

दुमका में एक खड़ी कार में लगी आग

दुमका जिला के मसलिया थाना क्षेत्र के पाटनपुर गांव में मकान के बाहर खड़ी कार में देर रात असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी. दलाही -मुर्गिमोड के सड़क किनारे सपन कुमार मंडल दुमका से आकर घर के दरवाजे पर अपनी मारुति सुजीकी स्विफ्ट कार को लगाकर घर के अंदर सो गया था. वही उनके भाई प्रथम तल में सोए हुए थे. उनके भाई ने आग की लपट देख हो हल्ला कर जगाया. लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया. लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी. सपन ने यह कार पिछले वर्ष 26 जनवरी को खरीदी गयी थी.

1:02 PM. 21 Jan 231:02 PM. 21 Jan

दुमका में चचेरे भाई पर जानलेवा हमला, चार गोलियां दागी

दुमका जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के बगिया कुसुमडीह गांव के एक शख्स पर उसके ही चचेरे भाई ने जानलेवा हमला कर दिया. उसे चार गोली मारी गयी है. घायल शख्स का नाम अनिल ईश्वर है. उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. अनिल के पिता महेंद्र कुंवर ने बताया कि भतीजे कामदेव ने ही उनके बेटे अनिल पर जानलेवा हमला किया है.

1:02 PM. 21 Jan 231:02 PM. 21 Jan

रांची के इटकी में अपराधियों ने वाहनों को किया आग के हवाले

रांची के इटकी में सड़क निर्माण का काम चल रहा है. निर्माण में लगे वाहनों को अपराधियों ने आग के हवाले कर दिया.

1:02 PM. 21 Jan 231:02 PM. 21 Jan

आज से जल सुरक्षा को लेकर राष्ट्रीय सेमिनार

द इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स की ओर से 21 जनवरी को जल सुरक्षा को लेकर को राष्ट्रीय सेमिनार होगा. अभियंत्रण भवन में कई राज्यों से आये 11 विशेषज्ञ अभियंता उपाय बतायेंगे. शिवानंद राय ने बताया कि सेमिनार में कर्नाटक, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केंद्रीय जल आयोग एवं बिहार से आये विशेषज्ञ 300 प्रतिभागियों के साथ अनुभव साझा करेंगे. मंत्री मिथिलेश ठाकुर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे.

1:02 PM. 21 Jan 231:02 PM. 21 Jan

चाईबासा में बदमाशों ने ट्रक चालक की पिटाई कर लूटपाट

झींकपानी- चाईबासा मुख्य मार्ग पर मुफ्फसिल थाना अंतर्गत सिंहपोखरिया के पास दो बदमाशों ने एक ट्रक चालक को पीटकर रुपये लूटपाट की. पिटाई से ट्रक चालक पुरुषोत्तम सिंह घायल हो गया. उसे मुफस्सिल थाना के पेट्रोलिंग पुलिस ने शुक्रवार देर रात में उपचार कराने के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. घायल पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि वह ओड़िसा के बड़बिल से लौह अयस्क लेकर राजनगर के चालियामा स्थित रूंगटा जा रहा था. उसी दौरान रास्ते में सिंहपोखरिया के पास दो युवक आये और ट्रक को रोक लिया. इसके बाद पैसे देने की मांग की. जब पैसे देने से इनकार किया तो वे लोगों ने रड से उसकी पिटाई कर दी. इसके बाद पॉकेट से 5000 रुपये लूट ली.

8:49 AM. 21 Jan 238:49 AM. 21 Jan

रांची में आज होगा ऊर्जा मेला का आयोजन

झारखंड बिजली वितरण निगम के रांची और गुमला आपूर्ति संर्किल से जुड़े पांच जिलों में शनिवार को ऊर्जा मेला लगेगा. शिविर में बिजली संबंधी किसी भी तरह की शिकायत पर उपभोक्ता अपना आवेदन दे सकते हैं. शिविर भवानीपुर मैदान, झंडा चौक-डोरंडा, सतरंजी, सीठीओ बस्ती, कोकर बिजली ऑफिस, हरिओम टावर, मोरहाबादी सबस्टेशन, मारवाड़ी स्कूल, पिठौरिया हाइ स्कूल, पीपी कंपाउंड, पुंदाग सबस्टेशन, हरमू सबस्टेशन, सिकिदरी सब स्टेशन, अनगड़ा बाजार, तमाड़ चौक, पंचायत सचिवालय सुंडिल झीरी, नगड़ी बाजार, मुड़मा बाजार मांडर समेत खूंटी ब्लॉक कैंपस व तोरपा ब्लॉक कैंपस में लगेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola