Jharkhand Breaking News LIVE: हजारीबाग में फायरिंग मामले में पांच अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
Jharkhand Breaking News Live Updates: गुमला में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल सुमित को रांची रेफर किया गया है. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
फायरिंग मामले में पांच अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना अंतर्गत दाढ़ी कला में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले पांच अपराधियों को हजारीबाग पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गए अपराधियों के पास से ऑटोमैटिक पिस्टल, पांच मैगजीन और 11 जिंदा कारतूस जब्त किया गया है. पकड़े गए अपराधियों में बड़कागांव चेपाकला के आनंद साव, रोहित कुमार दास, उपरैली दाड़ी के पंकज कुमार और दादिकला के बशारत मियां शामिल हैं.
चक्रधरपुर में ट्रेन की चपेट में आने से युवक का पैर कटा
चक्रधरपुर: मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत बैधमारा रेलवे फाटक के समीप रेलवे लाइन पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक का पैर कट गया. घटना की खबर मिलने के बाद सोनुआ थाना की पुलिस ने घटना स्थल पहुंच कर घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जमशेदपुर रेफर कर दिया.
डायन बिसाही में वृद्ध महिला को पीटा, आरोपी दंपती गिरफ्तार
गुमला : तमिलनाडु में टीबी रोग से बीमार बेटे की मौत के बाद अंधविश्वास में आकर एक दंपती ने वृद्ध महिला को बेरहमी से पीटा. महिला का इलाज गुमला सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना गुमला थाना क्षेत्र का है. आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया गया है.
रामगढ़ में ठेकेदार पर चली गोली, बाल-बाल बचे
रामगढ़ शहर के जारा टोला स्थित रैक लोडिंग-अनलोडिंग ठेकेदार नेपाल यादव पर मंगलवार की दोपहर अपराधियों द्वारा जानलेवा हमला किया गया. हमला उस समय हुआ जब नेपाल यादव अपने निजी वाहन से उतरकर कार्यालय में प्रवेश कर रहे थे. उसी दौरान दो बाइक पर चार की संख्या में आये अपराधियों द्वारा ठेकेदार पर गोली चलायी गयी. इस हादसे में बाल-बाल बच गए.
सीएम हेमंत सोरेन ने किया हमीन कर बजट पोर्टल का उद्घाटन
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने हमीन कर बजट पोर्टल एवं मोबाइल एप का उद्घाटन किया. झारखंड मंत्रालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पोर्टल व एप का उद्घाटन किया.
TSPC एरिया कमांडर बंसत सिंह समेत 4 नक्सली अरेस्ट
पलामू पुलिस ने आईटी सेल, मजबूत सूचना तंत्र और बेहतरीन टीम वर्क की मदद से नक्सलियों के नापाक इरादे को ध्वस्त किया है. पुलिस ने TSPC एरिया कमांडर बंसत सिंह उर्फ बच्चन जी सहित चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी पलामू के आरक्षी अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने मंगलवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर दी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए