Live Updates

Jharkhand Breaking News LIVE: पलामू में अपराधियों ने वेद प्रकाश आर्य कमलापुरी को घर में घुसकर मारी गोली

Updated:
विज्ञापन

झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

विज्ञापन

पलामू में अपराधियों ने वेद प्रकाश आर्य कमलापुरी को घर में घुसकर मारी गोली, अस्पताल में एडमिट

पलामू के चैनपुर के पूरनचंद चौक के पास अपराधियों ने घर में घुसकर वेद प्रकाश आर्य कमलापुरी नामक एक शख्स को गोली मार दी. कमलापुरी के पैर और कंधे में गोली लगी है. इलाज के लिए उन्हें परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस घटना की छानबीन कर रही है.

सावन की पहली सोमवारी को लेकर डीसी ने स्वर्णरेखा नदी का किया निरीक्षण

नामकुम: सावन की पहली सोमवारी को लेकर शनिवार की दोपहर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, एसएसपी कौशल किशोर, एडीएम राजेश्वर नाथ आलोक, उपनगर आयुक्त, ग्रामीण एसपी नौशाद आलम, सिटी एसपी सुभांषु जैन सहित अन्य अधिकारियों ने नामकुम स्थित स्वर्णरेखा नदी का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर जानकारी ली.

कोडरमा में नवविवाहिता ने मायके में की खुदकुशी

झुमरीतिलैया: कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र के गुमो में शनिवार को एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी. मृतका की पहचान मनीषा कुमारी (19 वर्ष) पिता नरेश कुमार कुशवाहा निवासी गुमो के रूप में हुई है. मनीषा की शादी करीब 28 दिन पहले 11 जून को चंदवारा के उरवां निवासी संदीप कुमार (25 वर्ष) पिता रामदेव प्रसाद के साथ हुई थी. बताया जाता है कि शादी के बाद मनीषा कुछ दिन ही ससुराल में रही. दो दिन पहले जन्मदिन में शामिल होने वह अपने मायके आई थी.

कोडरमा के स्कूल पर प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण का आरोप, हंगामा

झुमरीतिलैया: कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के करमा स्थित जेम्स इंग्लिश स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान शनिवार को स्थानीय ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. लोगों का आरोप था कि यहां प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण का खेल चल रहा है. हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

गोमो स्टेशन परिसर में खाली मालगाड़ी बेपटरी, राजधानी एक्सप्रेस विलंब

गोमो: गोमो डाउन यार्ड से फुसरो जा रही एक बॉबरेन नामक खाली मालगाड़ी गोमो स्टेशन परिसर में शनिवार की सुबह बेपटरी हो गई. जिससे गोमो की सभी रेल लाइन जाम हो गयी. चीफ यार्ड मास्टर बीसी मंडल की सूझबूझ के कारण कुछ ही मिनट में लाइन क्लियर कर ट्रेनों का परिचालन सामान्य करा दिया गया.

डॉ विनय भरत बने झारखंड छात्र जदयू के प्रदेश प्रभारी

रांची: जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो द्वारा जदयू नेता और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्विद्यालय के सहायक प्रोफ़ेसर डॉ विनय भरत को छात्र जदयू का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है. प्रदेश जदयू कार्यालय में डॉ भरत को मनोनयन पत्र प्रदान कर प्रदेश अध्यक्ष श्री महतो ने उन्हें पार्टी के सिद्धांतों के अनुरूप छात्र संगठन के विस्तार का निर्देश दिया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola