Live Updates

Jharkhand Breaking News: चाकुलिया में ट्रैक्टर से कुचलकर एक युवक की मौत, घटना को छिपाने का प्रयास

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

विज्ञापन

चाकुलिया में ट्रैक्टर से कुचलकर एक युवक की मौत, घटना को छिपाने का प्रयास

चाकुलिया : पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत चाकुलिया प्रखंड के केंदाडांगरी गांव में गुरुवार की शाम ट्रैक्टर दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, केंदाडांगरी निवासी देवदत्त माइति के ट्रैक्टर पर उनके खेत से धान लोड कर लाया जा रहा था. ट्रैक्टर में चालक के साथ केंदाडांगरी निवासी राखाल मुंडा के छोटे पुत्र हाबलु मुंडा (26 वर्ष) भी बैठा था. ट्रैक्टर के अचानक ब्रेक लग जाने से हाबलु मुंडा ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़ा. उसके गिरते ही ट्रैक्टर का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को भी नहीं दी गई तथा परिजनों से समझौता कर मृतक के शव को उठाकर अंतिम संस्कार करने का प्रयास किया गया. इस बीच पुलिस को घटना की जानकारी मिल गई. जिसके बाद चाकुलिया पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गई. छानबीन के उपरांत मृतक के घर से पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया गया.

नक्सली विनोद मुंडा की निशानदेही पर केरेडारी जंगल से राइफल बरामद

हजारीबाग : हजारीबाग पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. माओवादी संगठन का राइफल हजारीबाग पुलिस ने बरामद कर लिया है. यह जानकारी सीसीआर डीएसपी आरिफ एकराम ने पत्रकारों को दी. उन्होंने बताया कि केरेडारी थाना कांड संख्या 140/22 को आर्म्स एक्ट एवं सीएलए एक्ट में पुलिस रिमांड पर लिए गए आरोपी विनोद मुंडा उर्फ चंदन गांव ग्राम बुचाडीह थाना केरेडारी के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर एसपी मनोज रतन चोथे ने छापामारी दल का गठन किया था. गठित छापामारी दल ने केरेडारी थाना के लाजीदम जंगल में सर्च अभियान चलाया. जंगल में एक सुखवा पेड़ के नीचे काला प्लास्टिक में मिट्टी दबाकर रखा 303 बोर का राइफल और खाली लोड किया हुआ मैगजीन बरामद किया.

IPL गोलीकांड मामले में रामगढ़ की विधायक ममता देवी दोषी करार, भेजी गयीं जेल

रामगढ़ : इनलैंड पावर गोलीकांडमामले में हजारीबाग के एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने रामगढ़ की विधायक ममता देवी को दोषी ठहराया है. साथ ही विधायक सहित अन्य आरोपियों को दोषी मानते हुए कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया. वहीं, सभी दोषियों को जेल भेज दिया गया. 12 दिसंबर को सजा सुनाई जाएगी.

रामगढ़ की विधायक ममता देवी दोषी करार, भेजी गयीं जेल

– पिछले 20 साल से जो काम इस राज्य में नहीं हुआ, उसे वर्तमान सरकार हर क्षेत्र में पूरा कर रही है : CM हेमंत

– राज्य के आदिवासी समेत सभी वर्गों ने जो सपना देखा था, उसे इस सरकार पूरा कर उन्हें आत्मनिर्भर बना रही है : CM हेमंत

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola