Live Updates

Jharkhand Breaking News LIVE:चाईबासा में बैलेट बॉक्स छीनकर पानी डालने वाले मुखिया प्रत्याशी समेत 5 को जेल

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News LIVE Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

गनइखांड गोलीकांड में शामिल पुलिस पदाधिकारियों पर प्राथमिकी

लातेहार (चंद्रप्रकाश सिंह) : लातेहार जिले के गारू थाना क्षेत्र के गनइखांड गोलीकांड में शामिल आठ पुलिस पदाधिकारियों पर लगभग एक साल बाद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मृतक की पत्नी जीरामनी देवी ने पूर्व मे दोषी पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन गारू थाना से लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक को दी थी, लेकिन उसके आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी थी. बाद में उन्होंने न्यायालय में परिवादवाद दायर किया था.

पुलिस कार्रवाई का विरोध, तीन को भेजा जेल

कोडरमा (विकास) : झारखंड पंचायत चुनाव के दौरान बूथ नंबर 158 पर हंगामा करने के आरोप में बेको की मुखिया प्रत्याशी रूपाली देवी के ससुर बलदेव यादव को हिरासत में लिए जाने व देर रात तक थाना में बंद रखे जाने को लेकर शुक्रवार की देर रात जमकर बवाल हुआ. लोगों ने हिरासत में लिए गए व्यक्ति को छोड़े जाने की मांग को लेकर विरोध किया तो पुलिस ने मामले को शांत कराने के लिए लाठीचार्ज कर दिया. लाठीचार्ज में योगियाटिल्हा निवासी देवनारायण यादव सहित कई लोगों के घायल होने की सूचना है. दूसरी ओर पुलिस ने मामले में पहले से हिरासत में लिए गए बलदेव के साथ ही मजमा लगा विरोध जताने के आरोप में भाजपा नेता सह विधायक प्रतिनिधि व जिप सदस्य प्रत्याशी रामजी यादव, दिनेश कुमार दास को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया.

हत्याकांड के तीन दोषियों को उम्रकैद

कोडरमा बाजार (गौतम राणा ): कोडरमा जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय तरुण कुमार की अदालत ने हत्याकांड के मामले में सुनवाई करते हुए तीन आरोपियों तौफीक अंसारी, मो इम्तियाज अंसारी और मो इदरीश (सभी जयनगर निवासी) को धारा 302 के तहत दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. तीनों पर 25 -25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर दो-दो वर्ष कारावास की सजा अतिरिक्त भुगतनी होगी.

बैलेट बॉक्स छीनकर पानी डालने पर कार्रवाई, दो मुखिया प्रत्याशी समेत 5 को जेल

चाईबासा (सुनील सिन्हा) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझगांव प्रखंड में झारखंड पंचायत चुनाव के चौथे व अंतिम चरण की मतदान प्रक्रिया के दौरान सेक्टर 15 के पुरतीसाई उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय (हेपेरबुरू) के बूथ नंबर 100 व 117 पर मतपेटी (बैलेट बॉक्स) में पानी डालने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है. दो मुखिया प्रत्याशी समेत 5 लोगों को जेल भेज दिया गया है.

प���ामू के चैनपुर के भड़गांवा में पुनर्मतदान कल, वार्ड सदस्य के लिए होगी वोटिंग

झारखंड पंचायत चुनाव को लेकर पलामू जिले के चैनपुर प्रखंड की भड़गांवा पंचायत के वार्ड संख्या 9 मतदान केन्द्र संख्या 256 पर पुनर्मतदान होगा. यह मतदान केन्द्र प्राथमिक विद्यालय, कुरका में स्थित है. यहां वार्ड सदस्य पद के लिए फिर से वोटिंग होगी. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इसके लिए 29 मई की तारीख निर्धारित की गयी है. मतदान सुबह 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगा.

आंधी-बारिश में पेड़ की टहनी गिरी, अधेड़ महिला की मौत

चाईबासा (सुनील सिन्हा) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में आयी तेज आंधी के दौरान वृक्ष की टहनी टूट कर गिरने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गयी. मृतका मादुई लागुरी (55) टोंटो प्रखंड की बुंडु पंचायत के हाकाहटा गांव के गुइदीरीगुटु टोला की थी. लोगों ने बताया कि मृतका मादुई लागुरी गोबर लेकर खेत गयी थी. उसी क्रम में अचानक तेज आंधी और बारिश आ गयी. घर लौटने के क्रम रास्ते में साल पेड़ की मोटी टहनी अचानक गिर जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola