Jharkhand Breaking News: झारखंड हाईकोर्ट ने रांची डीसी पर लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना
Jharkhand Breaking News Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
झारखंड हाईकोर्ट ने रांची डीसी की कार्यशैली पर जतायी नाराजग
रांची : झारखंड हाइकोर्ट ने रांची डीसी की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए निर्माणाधीन अपोलो अस्पताल रास्ता विवाद से जुड़े मामले को लेकर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस रत्नाकर भेंगरा की खंडपीठ ने यह आदेश दिया. कोर्ट ने बार-बार हलफनामा दायर करने के आदेश की अवहेलना करने पर नाराजगी जताते हुए दो सप्ताह में जुर्माना की राशि विधिक सेवा प्राधिकार के पास जमा कराने का निर्देश दिया है. अदालत ने कहा कि राशि की जमा रसीद के बाद ही डीसी की ओर से अब जवाब दाखिल किया जा सकेगा.
राजधानी रांची के 6 थाना क्षेत्रों से हटा धारा 144
रांची : रांची हिंसा मामले के बाद स्थिति सामान्य होने पर सोमवार को जिला प्रशासन ने शहर के छह थाना क्षेत्रों से धारा 144 हटा लिया है. इस संबंध में SDO ने आदेश जारी किया है. बता दें कि पिछले दिनों मेन रोड क्षत्र में हिंसा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पहले शहर के 12 थाना क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू किया था. इसके बाद छह थाना क्षेत्रों से धारा 144 हटाते हुए छह अन्य थाना क्षेत्र में इसे लागू रखा था. सोमवार को प्रशासन ने इन छह थाना क्षेत्र कोतवाली, डेली मार्केट, लोअर बाजार, हिंदपीढ़ी, चुटिया और डोरंडा थाना क्षेत्र में से भी धारा 144 हटा लिया गया है.
रांची के चान्हो पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन
रांची (प्रभात कुमार) : मांडर विधानसभा उपचुनाव को लेकर गठबंधन प्रत्याशी शिल्पा नेहा तिर्की के पक्ष में चुनावी प्रचार करने सीएम हेमंत सोरेन चान्हो पहुंचे. बता दें कि विधायक बंधु तिर्की की सदस्यता रद्द होने के बाद हो रहे उपचुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज है. 23 जून को वोटिंग और 26 जून को काउंटिंग है.
21 जून को मैट्रिक-इंटर साइंस का आएगा रिजल्ट
रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के मैट्रिक और इंटर साइंस का रिजल्ट मंगलवार (21 जून, 2022) को जारी होगा. राज्य के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो इस रिजल्ट को जारी करेंगे. दोपहर ढाई बजे के करीब रिजल्ट जारी होगा. इसको लेकर सभी तैयारी पूरी हो गयी है.
कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय का पीएम मोदी पर विवादित बयान
रांची : कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने दिल्ली में विवादित बयान दिया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है. एएनआई के अनुसार उन्होंने पीएम मोदी पर तानाशाही का आरोप लगाया है. अग्निपथ योजना व राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस के सत्याग्रह कार्यक्रम में वे बोल रहे थे.
ट्रिपल मर्डर के एक और आरोपी ने किया आत्मसमर्पण
सरायकेला : आदित्यपुर में चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में चौथा आरोपी आकाश सिंह सरदार ने सीजेएम की अदालत में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. हालांकि पुलिस रिमांड के लिए अदालत में अर्जी दी है. गौरतलब है कि आदित्यपुर सातबहानी में मैदान में बैठे तीन युवकों को गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. मामले में पूर्व में दो आरोपियों ने आत्मसमर्पण किया था जबकि एक को पुलिस ने पकड़कर जेल भेजा था. आकाश घटना के दौरान वाहन चला रहा था.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए