Live Updates

Jagannath Rath Yatra 2022 LIVE: भगवान जगन्नाथ भाई बलराम, बहन सुभद्रा के साथ गुंडिचा मंदिर पहुंचे

Updated:
विज्ञापन

Jagannath Rath Yatra 2022 LIVE Updates: पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा इस बार आज 01 जुलाई, शुक्रवार से शुरू हुई जोकि 12 जुलाई को समाप्त होगी. रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा का रथ भी निकाला जाता है. भगवान का रथ खींचकर पुण्य कमाने की लालसा में लाखों भक्त पुरीधाम पहुंच चुके हैं. प्रदेश सरकार ने पूरी यात्रा शांतिपूर्ण कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.

विज्ञापन

आषाढ़ शुक्ल दशमी पर मुख्य मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे तीनों रथ

हर साल आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया से रथ यात्रा शुरू होती है. आषाढ़ शुक्ल दशमी पर ये तीनों रथ गुंडिचा मंदिर से फिर से मुख्य मंदिर की ओर प्रस्थान करेंगे. कोविड के दो सालों के बाद इस बार रथयात्रा में लाखों लोग शामिल हुए हैं.

बलराम, सुभद्रा के साथ गुंडिचा मंदिर पहुंचे भगवान जगन्नाथ

बलराम, सुभद्रा और प्रभु जगन्नाथ अपने-अपने रथों में सवार होकर सूरज डूबने से पहले तकरीबन तीन किलोमीटर दूर मौजूद गुंडिचा मंदिर पहुंचे. जो कि भगवान की मौसी का घर माना जाता है. यहां भगवान जगन्नाथ अपने भाई-बहन के साथ सात दिन तक रुकेंगे. फिर इन्हीं रथों में सवार होकर अपने मुख्य मंदिर लौटेंगे.

सैंड आर्टिस्ट पद्मश्री सुदर्शन पटनायक ने रेत से बनाई 125 रथ और भगवान जगन्नाथ की एक मूर्ति

प्रख्यात सैंड आर्टिस्ट पद्मश्री सुदर्शन पटनायक ने रथ यात्रा के अवसर पर पुरी समुद्र तट पर रेत से 125 रथ और भगवान जगन्नाथ की एक मूर्ति बनाई है.

जय जगन्नाथ की बोल के साथ जगन्नाथ का रथ गुंडिचा मंदिर की ओर चला

हरिबोल, जय जगन्नाथ के मंत्रोच्चार और झांझ, घडि़यों की आवाज ने बड़ा डंडा पर वातावरण को विद्युतीकृत कर दिया है क्योंकि नंदीघोष, कालिया ठाकुर का रथ गुंडिचा मंदिर की ओर चल पड़ा है.

देवी सुभद्रा अपने दर्पदलन रथ पर सवार हुईं

देवी सुभद्रा अपने दर्पदलन रथ पर सवार होकर गुंडिचा मंदिर की यात्रा शुरू कीं. पुरी बड़ा डंडा पर भारी भीड़ ने देवी के रथ खींचने की शुरुआत की.

रथ यात्रा में सबसे आगे रहता है बलराम का रथ

भगवान बलभद्र अपने राजसी तलध्वज रथ पर विराजमान हैं. पुरी की सड़कों पर गुंडिचा मंदिर की यात्रा में बलभद्र का रथ सबसे आगे चलता है उसके पीछे बहन सुभद्रा और सबसे पीछे भगवान जगन्नाथ का रथ रहता है. दो साल के बाद पहली बार लाखों भक्त पूरी की रथ यात्रा में भाग ले रहे हैं. यहां भव्य रथ यात्रा के दौरान हरिबोल के मंत्रों की गूंज सुनाई दे रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola